8 Nov 2026, Sun
Facebook-f
Telegram-plane
Youtube
X-twitter
Instagram
Linkedin-in
Pinterest-p
Home
Raigarh News
Breaking News
Chhattisgarh
Political news
Crime News
National News
Subscribe
Sheikh Tajim
home
Sheikh Tajim
Raigarh News
स्वच्छता अभियान:विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,अदाणी फाउंडेशन के’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता,विजेता सम्मानित,मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन,सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला
Sheikh Tajim
September 30, 2026
रायगढ़ स्वच्छता ही सेवा’अभियान के तहत मिलूपारा के मिडिल और हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से स्वच्छता का…
Raigarh News
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी,सरिया के राहत शिविर में माताओं-बहनों,बुजुर्गों और बच्चों से मिलकर जाना हाल, कहा—हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार,ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर जानी जरूरतें,अधिकारियों को राहत शिविर में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
Sheikh Tajim
September 29, 2026
रायगढ़ महानदी के बढ़ते जलस्तर से रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया अंचल में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच वित्त…
Raigarh News
पुसौर सीएचसी में मरीजों को मिली बड़ी राहत,16 की हुई सफल सर्जरी,विशेष शिविर में जरूरतमंद मरीजों को अपने क्षेत्र में ही मिली उपचार की सुविधा
Sheikh Tajim
September 29, 2026
रायगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविर में एक ही दिन में…
Raigarh News
मंच पर सितारे चमके, पर्दे के पीछे भी दमके ‘चक्रधर’ के शिल्पकार,कविता कृष्णमूर्ति के सुरों से हुआ दस दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन,प्रशासन की कुशलता, जनप्रतिनिधियों की दूरदर्शिता और पुलिस की मुस्तैदी ने रचा सफलता का नया अध्याय
Sheikh Tajim
September 29, 2026
रायगढ़। दस दिनों तक रायगढ़ की धरती पर कला, संगीत और संस्कृति का ऐसा संगम सजा कि 41वें चक्रधर समारोह…
Raigarh News
सत्कार में भी बदली परंपरा, चितरंजन-आदिनारायण ने संभाली कमान,दस दिनों तक अतिथियों के स्वागत से लेकर भोजन की गुणवत्ता तक खुद रखी नजर,स्वाद और व्यवस्था दोनों की मिली सराहना
Sheikh Tajim
September 29, 2026
रायगढ़ 41वें चक्रधर समारोह की भव्यता मंच पर नजर आई,लेकिन इसके पीछे कई ऐसी व्यवस्थाएं भी रहीं, जिन्होंने आयोजन को…

सकारात्मक चिंतन को लिपिबद्ध करें-रामभजन पटेल
Sheikh Tajim
September 29, 2026
रायगढ़ हिंदी विभाग,शासकीय महात्मा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश टंडन के अभिनव पहल से 27 सितम्बर 2026…
Raigarh News
सेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित,गोदभराई,व्यंजन प्रदर्शनी,स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन,21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका एवं मितानिन सम्मानित
Sheikh Tajim
September 29, 2026
रायगढ़ शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग…
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42
43
44
45
46
47
48
49
50
51
52
53
54
55
56
57
58
59
60
61
62
63
64
65
66
67
68
69
70
71
72
73
74
75
76
77
78
Top Search
Popular Post
Raigarh News
“वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के प्रदेश पर्यवेक्षक नाना पटोले रायगढ़ पहुँचे रायगढ़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान* के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष,विधायक श्री नाना पटोले का 26 अक्टूबर को रायगढ़ आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात वे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। उनके प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सुबह 11 बजे प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, बूथ कमेटियों एवं बूथ लेवल एजेंटों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची की विश्वसनीयता, पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अभियान को जन-जन तक पहुंचाना होगा।बैठक को संबोधित करते हुए श्री नाना पटोले ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का मताधिकार है। यदि मतदाता का वोट सुरक्षित नहीं रहेगा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास प्रभावित होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के सामने संविधान की मूल भावना तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा एक महत्वपूर्ण चुनौती है।उन्होंने बूथ लेवल एजेंटों से कहा कि वे अपने-अपने बूथ पर केवल संगठनात्मक प्रतिनिधि बनकर न रहें, बल्कि प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों के सजग प्रहरी अर्थात वोट रक्षक’* बनें। मतदाता सूची का बारीकी से परीक्षण करें, नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करें तथा किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने, गलत प्रविष्टि होने या अनुचित विलोपन की आशंका मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल आपत्ति दर्ज कराएं।श्री पटोले ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान का उद्देश्य जनता को जागरूक करना, मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाना और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए व्यापक जनभागीदारी तैयार करना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता और सतर्कता से करना होगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की कांग्रेस की मांग भी दोहराई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बूथ स्तर पर ठोस कार्ययोजना और सतत निगरानी आवश्यक है। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज हो तथा किसी भी मतदाता को उसके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित होने की स्थिति का सामना न करना पड़े,इसके लिए बीएलए को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ-बूथ तक पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची की जांच करने के लिए प्रेरित करना होगा। नाम जोड़ने, संशोधन कराने और किसी विसंगति के विरुद्ध नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचानी होगी। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना लोकतंत्र के हित में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।पूर्व विधायक श्री नोबेल वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। मतदाता का वोट केवल चुनाव में सरकार चुनने का माध्यम तो है ही इसके साथ,देश की शासन व्यवस्था में उसकी भागीदारी का भी महत्वपूर्ण अधिकार है। इस अधिकार की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना चाहिए और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग के प्रति सजग रहना चाहिए।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत आम जनता के बीच जाकर मतदाता सूची की जांच, नए पात्र मतदाताओं का पंजीयन और मताधिकार से संबंधित शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें। बूथ स्तर पर सक्रिय संगठन ही नागरिकों की समस्याओं को समय पर पहचानकर उचित मंच तक पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों तथा जिम्मेदार राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री शाखा यादव ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की सफलता का आधार बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करना होगा। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने, नाम एवं पते की त्रुटियों को ठीक कराने और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की विसंगति सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का समाधान पारदर्शिता,निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने से ही संभव है। प्रत्येक बीएलए को अपने बूथ की मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करना चाहिए और किसी भी पात्र नागरिक के अधिकार प्रभावित होने की स्थिति में उचित प्रक्रिया के तहत आवाज उठानी चाहिए। श्री यादव ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे संगठन की शक्ति को बूथ स्तर तक मजबूत करें और इस अभियान को आम जनता की भागीदारी से जोड़ें। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता, मतदाता सूची की विश्वसनीयता तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर चर्चा की। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची संबंधी शिकायतों पर पारदर्शी कार्रवाई करने और अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की अपनी राजनीतिक मांग भी रखी।नेताओं ने स्पष्ट किया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के नामों की सुरक्षा, नए मतदाताओं के पंजीयन में सहयोग और आम जनता को जागरूक करने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संवैधानिक एवं वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सक्रिय रहें।नाना पटोले के रायगढ़ प्रवास के दौरान आयोजित इस बैठक में बूथ लेवल एजेंटों को अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनकी जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी कर जनता के मताधिकार को छीनने का काम कर रही है।वोटों की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और संविधानिक मूल्यों को मजबूत करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करते हुए मतदाताओं के बीच निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। *कांग्रेस ने संकल्प दोहराया कि प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की रक्षा, मतदाता सूची की विश्वसनीयता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही के मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाया जाएगा। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के माध्यम से कांग्रेस संविधान प्रदत्त अधिकारों की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।*उक्त अवसर पर मुख्य रुप से प्रदेश पर्यवेक्षक नाना पटोले, रायगढ़ जिला कांग्रेस शहर पर्यवेक्षक चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव,ग्रामीण पर्यवेक्षक पूर्व विधायक नोबेल वर्मा,जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव,ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,पूर्व विधायक प्रकाश नायक,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी,दीपक पांडेय, नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कन्हैया पटेल,अनिलअग्रवाल,रामचंद्र शर्मा,विकास ठेठवार सहितमहिलाकांग्रेस,सेवादल,एनएसयुआई,युवा कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण व कार्यकर्त्तागण तथा बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Raigarh News
*रायगढ़ में ओपी चौधरी की जीत पर नाना पटोले का ‘वोट चोरी’वाला वार!*प्रकाश नायक को पिछली बार से ज्यादा वोट,फिर भी 65 हजार से हार! पटोले ने चुनावी नतीजे को कथित षड्यंत्र से जोड़ा,छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक भाजपा पर जनादेश की चोरी का आरोप*भूपेश सरकार ने बेहतर काम किया था,कांग्रेस की जीत तय थी’*खरगे के‘मोदी को जाना पड़ेगा’ बयान का समर्थन, बोले—लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी
Raigarh News
“वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान:चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली संदेह-नाना पटोले
Raigarh News
*जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका,प्रशासन अलर्ट*कलेक्टर ने सभी विभागों को सतर्क रहने के दिए निर्देश,निचले इलाकों में राहत और बचाव की तैयारी रखने को कहा
Tags
Business
Health
Sports
Tech
Travel
World
Most Read

October 27, 2026

October 26, 2026
Raigarh News
*जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका,प्रशासन अलर्ट*कलेक्टर ने सभी विभागों को सतर्क रहने के दिए निर्देश,निचले इलाकों में राहत और बचाव की तैयारी रखने को कहा
Sheikh Tajim
October 25, 2026
Follow us
Facebook
Network
Youtube
Instagram
Linkedin
Pinterest
Top Categories
Breaking News
1
Chhattisgarh
10
Crime News
1
National News
2
Political news
3
Raigarh News
606
Sports
0