HomeRaigarh Newsसेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा...

सेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित,गोदभराई,व्यंजन प्रदर्शनी,स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन,21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका एवं मितानिन सम्मानित

spot_img

रायगढ़ शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम बैहामुड़ा एवं नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 12 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों,महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल, जिला पंचायत स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति श्रीमती सुषमा खलखो, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी राठिया एवं श्रीमती पंकजलता यादव, जनपद पंचायत खरसिया की अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी राठिया,जनपद सदस्य श्री संतोष राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।गोदभराई के साथ मातृत्व और पोषण का संदेशआंगन मिलन सेवा के दौरान गर्भवती महिला की गोदभराई की रस्म जनप्रतिनिधियों द्वारा पूरी की गई। इस अवसर पर गर्भवती महिला को स्वस्थ एवं सुखद मातृत्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान,स्वास्थ्य देखभाल एवं पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। वार्ड क्रमांक 12 घरघोड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र में व्यंजन प्रदर्शनी,स्वास्थ्य जांच, पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया। महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।हितग्राहियों ने साझा किए योजना से मिले लाभ के अनुभवकार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने योजना से मिले लाभ के अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए उपयोगी साबित हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल ने महिलाओं और ग्रामीणों को प्रधानमंत्री एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का लाभ लेने तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।मुनगा पौधे का रोपण, 21 कार्यकर्ताओं का सम्मानकार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए मुनगा पौधे का रोपण किया गया। मुनगा के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी भी दी गई। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवाएं देने वाले 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती अनुराधा पैंकरा, पार्षद श्रीमती राजकुमारी डनसेना,महिला मंडल महामंत्री श्रीमती संतोषी रानी कौर,महिला मोर्चा से श्रीमती अंजली मोटवानी एवं श्रीमती संगीता झरिया, ग्राम पंचायत बैहामुड़ा के सरपंच एवं उप सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से परियोजना अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से स्वस्थ परिवार, बेहतर पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 5 7 3
Users Today : 60
Total Users : 4573
Views Today : 83
Views Yesterday : 55
Views Last 7 days : 435
Views Last 30 days : 1761
Views This Month : 1655
Views This Year : 6006
Total views : 6007

Most Popular

Recent Comments