8 Nov 2026, Sun
Facebook-f
Telegram-plane
Youtube
X-twitter
Instagram
Linkedin-in
Pinterest-p
Home
Raigarh News
Breaking News
Chhattisgarh
Political news
Crime News
National News
Subscribe
Sheikh Tajim
home
Sheikh Tajim
Raigarh News
“वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के प्रदेश पर्यवेक्षक नाना पटोले रायगढ़ पहुँचे रायगढ़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान* के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष,विधायक श्री नाना पटोले का 26 अक्टूबर को रायगढ़ आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात वे सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। उनके प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सुबह 11 बजे प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, बूथ कमेटियों एवं बूथ लेवल एजेंटों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची की विश्वसनीयता, पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अभियान को जन-जन तक पहुंचाना होगा।बैठक को संबोधित करते हुए श्री नाना पटोले ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का मताधिकार है। यदि मतदाता का वोट सुरक्षित नहीं रहेगा और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होंगे, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास प्रभावित होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश के सामने संविधान की मूल भावना तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा एक महत्वपूर्ण चुनौती है।उन्होंने बूथ लेवल एजेंटों से कहा कि वे अपने-अपने बूथ पर केवल संगठनात्मक प्रतिनिधि बनकर न रहें, बल्कि प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों के सजग प्रहरी अर्थात वोट रक्षक’* बनें। मतदाता सूची का बारीकी से परीक्षण करें, नए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग करें तथा किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने, गलत प्रविष्टि होने या अनुचित विलोपन की आशंका मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल आपत्ति दर्ज कराएं।श्री पटोले ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान का उद्देश्य जनता को जागरूक करना, मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाना और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए व्यापक जनभागीदारी तैयार करना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता और सतर्कता से करना होगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की कांग्रेस की मांग भी दोहराई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बूथ स्तर पर ठोस कार्ययोजना और सतत निगरानी आवश्यक है। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज हो तथा किसी भी मतदाता को उसके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित होने की स्थिति का सामना न करना पड़े,इसके लिए बीएलए को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ-बूथ तक पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची की जांच करने के लिए प्रेरित करना होगा। नाम जोड़ने, संशोधन कराने और किसी विसंगति के विरुद्ध नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचानी होगी। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना लोकतंत्र के हित में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।पूर्व विधायक श्री नोबेल वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। मतदाता का वोट केवल चुनाव में सरकार चुनने का माध्यम तो है ही इसके साथ,देश की शासन व्यवस्था में उसकी भागीदारी का भी महत्वपूर्ण अधिकार है। इस अधिकार की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना चाहिए और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग के प्रति सजग रहना चाहिए।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत आम जनता के बीच जाकर मतदाता सूची की जांच, नए पात्र मतदाताओं का पंजीयन और मताधिकार से संबंधित शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें। बूथ स्तर पर सक्रिय संगठन ही नागरिकों की समस्याओं को समय पर पहचानकर उचित मंच तक पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए जागरूक नागरिकों तथा जिम्मेदार राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री शाखा यादव ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान की सफलता का आधार बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करना होगा। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने, नाम एवं पते की त्रुटियों को ठीक कराने और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की विसंगति सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों का समाधान पारदर्शिता,निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने से ही संभव है। प्रत्येक बीएलए को अपने बूथ की मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करना चाहिए और किसी भी पात्र नागरिक के अधिकार प्रभावित होने की स्थिति में उचित प्रक्रिया के तहत आवाज उठानी चाहिए। श्री यादव ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे संगठन की शक्ति को बूथ स्तर तक मजबूत करें और इस अभियान को आम जनता की भागीदारी से जोड़ें। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता, मतदाता सूची की विश्वसनीयता तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर चर्चा की। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची संबंधी शिकायतों पर पारदर्शी कार्रवाई करने और अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की अपनी राजनीतिक मांग भी रखी।नेताओं ने स्पष्ट किया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के नामों की सुरक्षा, नए मतदाताओं के पंजीयन में सहयोग और आम जनता को जागरूक करने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संवैधानिक एवं वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सक्रिय रहें।नाना पटोले के रायगढ़ प्रवास के दौरान आयोजित इस बैठक में बूथ लेवल एजेंटों को अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनकी जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी कर जनता के मताधिकार को छीनने का काम कर रही है।वोटों की रक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और संविधानिक मूल्यों को मजबूत करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय करते हुए मतदाताओं के बीच निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। *कांग्रेस ने संकल्प दोहराया कि प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की रक्षा, मतदाता सूची की विश्वसनीयता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही के मुद्दे को जनता के बीच मजबूती से उठाया जाएगा। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के माध्यम से कांग्रेस संविधान प्रदत्त अधिकारों की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।*उक्त अवसर पर मुख्य रुप से प्रदेश पर्यवेक्षक नाना पटोले, रायगढ़ जिला कांग्रेस शहर पर्यवेक्षक चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव,ग्रामीण पर्यवेक्षक पूर्व विधायक नोबेल वर्मा,जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव,ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,पूर्व विधायक प्रकाश नायक,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी,दीपक पांडेय, नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कन्हैया पटेल,अनिलअग्रवाल,रामचंद्र शर्मा,विकास ठेठवार सहितमहिलाकांग्रेस,सेवादल,एनएसयुआई,युवा कांग्रेस एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण व कार्यकर्त्तागण तथा बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Sheikh Tajim
October 27, 2026
रायगढ़ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान* के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक…
Raigarh News
*रायगढ़ में ओपी चौधरी की जीत पर नाना पटोले का ‘वोट चोरी’वाला वार!*प्रकाश नायक को पिछली बार से ज्यादा वोट,फिर भी 65 हजार से हार! पटोले ने चुनावी नतीजे को कथित षड्यंत्र से जोड़ा,छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक भाजपा पर जनादेश की चोरी का आरोप*भूपेश सरकार ने बेहतर काम किया था,कांग्रेस की जीत तय थी’*खरगे के‘मोदी को जाना पड़ेगा’ बयान का समर्थन, बोले—लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी
Sheikh Tajim
October 27, 2026
रायगढ़ छत्तीसगढ़ की सत्ता में भाजपा की वापसी और रायगढ़ विधानसभा में ओपी चौधरी की बड़ी जीत को लेकर…
Raigarh News
“वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान:चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली संदेह-नाना पटोले
Sheikh Tajim
October 26, 2026
रायगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान”वोट बचाओ-देश बचाओ” के तहत रायगढ़ के विश्राम गृह (रेस्ट हाउस)…
Raigarh News
*जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका,प्रशासन अलर्ट*कलेक्टर ने सभी विभागों को सतर्क रहने के दिए निर्देश,निचले इलाकों में राहत और बचाव की तैयारी रखने को कहा
Sheikh Tajim
October 25, 2026
रायगढ़ चक्रवात के प्रभाव से जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी से अति भारी बारिश होने की…
Raigarh News
*”विकसित भारत की उड़ान, युवा शक्ति के बिना अधूरी, छत्तीसगढ़ का युवा ही देश का भविष्य” – युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर*युवा उड़ान कार्यक्रम में रायगढ़ के युवाओं में दिखा जोश,विकसित भारत के संकल्प के साथ तुलनात्मक अध्ययन पर हुई चर्चा
Sheikh Tajim
October 24, 2026
रायगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आज रायगढ़ में युवा उड़ान का भव्य…
Raigarh News
खेल प्रतिभा का महाकुंभ:मिलूपारा में केंद्रीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम*अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल:कबड्डी और खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ और पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों के खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक,उत्साह और टीम भावना का संगम,विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
Sheikh Tajim
October 23, 2026
रायगढ़/तमनार ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से…

*खेल प्रतिभा का महाकुंभ:मिलूपारा में केंद्रीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम*अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल:कबड्डी और खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ और पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों के खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक,उत्साह और टीम भावना का संगम,विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
Sheikh Tajim
October 23, 2026
रायगढ़/तमनार ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से…
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
32
33
34
35
36
37
38
39
40
41
42
43
44
45
46
47
48
49
50
51
52
53
54
55
56
57
58
59
60
61
62
63
64
65
66
67
68
69
70
71
72
73
74
75
76
77
78
Top Search
Popular Post
Raigarh News
महंगाई और बेरोजगारी पर नाकामी छुपाने का भाजपा का एक और ढकोसला: जनता सब जानती है। रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ की ओर से प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने भाजपा द्वारा हाल ही में निकाली गई ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा और उसमें दिए गए बयानों पर जोरदार पलटवार किया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि जनता के बुनियादी और गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के आयोजनों का ढोंग रचा जा रहा है। जनता के असली मुद्दों से भटकाव,आज प्रदेश और देश की जनता महंगाई,बेरोजगारी और ठप पड़े विकास कार्यों जैसे गंभीर सवालों से जूझ रही है,लेकिन भाजपा इन जरूरी मुद्दों पर जवाब देने से कतरा रही है। उदाहरण के लिए,आम आदमी रसोई गैस, ईंधन और रोजमर्रा की चीजों के बढ़े दामों से परेशान है,पर उस पर बात करने के बजाय केवल राजनीतिक रैलियां निकाली जा रही हैं। निराधार और बेबुनियाद आरोप,पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जो राजनीतिक आरोप मढ़े गए हैं,वे पूरी तरह हवा-हवाई हैं। इतिहास इस बात का गवाह है कि कांग्रेस ने हमेशा देश में लोकतांत्रिक परंपराओं, भाईचारे और संविधान की मजबूती के लिए काम किया है। उदाहरण स्वरूप,देश की हर बड़ी और स्वतंत्र संस्था की नींव कांग्रेस के कार्यकाल में ही मजबूत हुई थी,जबकि आज उन्हें कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनता सब जानती है राजनीति का स्तर गिराकर केवल बयानबाजी के जरिए माहौल बनाने से ज़मीनी हकीकत नहीं बदलती। रायगढ़ की समझदार जनता भाजपा के इन राजनीतिक पाखंडों और जुमलों के पीछे की मंशा को बहुत अच्छी तरह समझती है। इसका प्रमाण यह है कि जनता अब इन खोखले नारों के झांसे में आने वाली नहीं है।जिला कांग्रेस कमेटी,रायगढ़ यह स्पष्ट करती है कि ऐसे बनावटी आयोजनों से जनता का ध्यान भटकाया नहीं जा सकता,और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाती रहेगी
Raigarh News
कोसमपाली में महिला उद्यमियों को दिया गया पॉलीहाउस प्रबंधन एवं पौध उत्पादन का प्रशिक्षण डोंगाढकेल और जोरापाली की महिलाओं ने सीखी उन्नत पौध तैयार करने की तकनीकें, कोसमपाली की अनुभवी महिलाओं ने साझा किए अपने व्यावहारिक अनुभव
Raigarh News
*अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई,56.200 लीटर शराब जब्त
Raigarh News
*प्रभु श्रीराम के जीवन से मिलती है संघर्ष और मर्यादा की प्रेरणा: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी*अयोध्या धाम और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा करने वाले लगभग एक हजार वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान**वित्त मंत्री ने रामचरित मानस पुस्तिका, व्यास वेदी और शाल भेंट कर किया सम्मानित*सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का हुआ वाचन
Tags
Business
Health
Sports
Tech
Travel
World
Most Read

November 1, 2026

October 31, 2026
Follow us
Facebook
Network
Youtube
Instagram
Linkedin
Pinterest
Top Categories
Breaking News
1
Chhattisgarh
10
Crime News
1
National News
2
Political news
3
Raigarh News
606
Sports
0