*अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई,56.200 लीटर शराब जब्त

  रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने 26 से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से कुल 56.200 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की।आबकारी विभाग की टीम ने 26 अक्टूबर को ग्राम रकसापाली थाना भूपदेवपुर में कार्रवाई कर श्यामबाई सोनी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की। वहीं 29 अक्टूबर को ग्राम तिलगा थाना चक्रधर नगर में वीरेंद्र राठिया के पास से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसी तरह 30 अक्टूबर को घरघोड़ा में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरती मांझी के कब्जे से 25 लीटर तथा प्रेम बाई पैकरा के कब्जे से 6.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। चारों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही होटल,ढाबों एवं मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Top Search

Popular Post

IMG-20261101-WA0773(1)
IMG-20261101-WA0773(1)
*सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से मिला अस्थाई फटाका लाइसेंस,ऑनलाइन प्रक्रिया से नागरिकों को मिल रही सुविधा* रायगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, सहज और ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अब लाइसेंस संबंधी सेवाओं का लाभ भी मिलने लगा है। इसी क्रम में उमेश अग्रवाल एवं किशन लाल अग्रवाल को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अस्थाई फटाका लाइसेंस प्रदान किया गया। रायगढ़ कलेक्ट्रेट में उन्हें लाइसेंस सौंपा गया।ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त होने पर दोनों हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने और सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया सुविधाजनक रही। इससे शासकीय सेवाओं के लिए कार्यालयों में बार-बार जाने की आवश्यकता कम हो रही है।उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की 600 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। आय, जाति,निवास,विवाह प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं के लिए नागरिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसका उद्देश्य शासकीय सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराकर प्रक्रिया को सरल,पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है
IMG-20261101-WA0773(1)

Most Read