*"विकसित भारत की उड़ान, युवा शक्ति के बिना अधूरी, छत्तीसगढ़ का युवा ही देश का भविष्य" - युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर*युवा उड़ान कार्यक्रम में रायगढ़ के युवाओं में दिखा जोश,विकसित भारत के संकल्प के साथ तुलनात्मक अध्ययन पर हुई चर्चा

  रायगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आज रायगढ़ में युवा उड़ान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर जी शामिल हुए। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान जी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों पदाधिकारी एवं हजारों युवा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना और उनकी भूमिका को परिभाषित करना था। युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर जी ने कहा - भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है। युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है। देश की 65% आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है, जबकि चीन, जापान, अमेरिका और यूरोप की आबादी बूढ़ी हो रही है। यह तुलनात्मक अध्ययन ही बताता है कि 21वीं सदी भारत की है। उन्होंने विकसित भारत के लिए युवा शक्ति का योगदान का जिक्र करते हु3 कहा जब तक युवा अपने कंधे पर देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी नहीं लेगा, तब तक विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है कि युवा सिर्फ नौकरी मांगने वाला न बने, बल्कि नौकरी देने वाला, स्टार्टअप वाला, इनोवेशन वाला बने।युवा शक्ति की उपलब्धियां बताते हुए कहा आज भारत के युवा ने दुनिया में डंका बजाया है। चाहे ISRO के चंद्रयान में युवा वैज्ञानिक हों, UPI जैसा वर्ल्ड क्लास पेमेंट सिस्टम बनाने वाले युवा इंजीनियर हों, ओलंपिक में मेडल लाने वाले खिलाड़ी हों या यूनिकॉर्न स्टार्टअप खड़े करने वाले उद्यमी हों। यह सब 25-30 साल के युवाओं की देन है। छत्तीसगढ़ के युवा भी इसमें पीछे नहीं हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान जी ने कहा आपके सामने युवा नेतृत्व के रूप में ओपी चौधरी मिशाल के रूप में मौजूद है कि युवा नेतृत्व किस तरह विकास के जरिए आम जन जीवन में बदलाव कर सकता है। राजनीति से जुड़े लोगो के लिए ओपी चौधरी का नेतृत्व अध्ययन का विषय है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान जी ने कहा कि युवा उड़ान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सोच है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने कलेक्टर पद छोड़कर युवा नेतृत्व का जो उदाहरण पेश किया, वह आज रायगढ़ में दिख रहा है। शिक्षा,खेल,लाइब्रेरी, नालंदा परिसर - ये सब युवा शक्ति के लक्ष्य को साधने वाले काम हैं। युवा का लक्ष्य सिर्फ सरकारी नौकरी नहीं होना चाहिए। युवा का लक्ष्य होना चाहिए - एक स्किल्ड, आत्मनिर्भर और राष्ट्र प्रथम की भावना वाला नागरिक बनना। छत्तीसगढ़ सरकार युवा आयोग के माध्यम से युवाओं को मंच दे रही है। जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा-विश्व की तुलना में भारतीय युवा सबसे अधिक प्रतिभाशाली और संस्कारी है।सुमीत शर्मा ने अपने संबोधन में विश्व के युवाओं से भारतीय युवाओं का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप के युवा के पास तकनीक है, लेकिन उनके पास परिवार और संस्कार नहीं। चीन के युवा के पास अनुशासन है,पर स्वतंत्रता नहीं। लेकिन भारत के युवा के पास तकनीक भी है,संस्कार भी है, जुगाड़ और समाधान की शक्ति भी है। भारतीय युवा शक्ति का लक्ष्य स्पष्ट करते हुए नशा मुक्त युवा,स्किल युक्त युवा,राष्ट्र युक्त युवा के संबंध में विचार व्यक्त किए। सुमीत शर्मा ने कहा कि रायगढ़ के युवा नशे से दूर रहकर, खेल,शिक्षा और उद्यमिता में आगे बढ़ें,इसके लिए युवा मोर्चा हर कॉलेज, हर वार्ड में युवा उड़ान संवाद आयोजित करेगा। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने विकसित भारत के लिए शपथ ली।इस दौरान विनायक पटनायक,पावन अग्रवाल, त्रिलोचन राठीया, उमाशंकर शर्मा,दिवेश सोलंकी,शशांक पांडे, हेमलता चौहान, रामश्याम डनसेना,प्रवीण द्विवेदी,सूरज शर्मा, प्रशांत सिंह, तरनजीत भाटिया, उजागर चौहान,आकाश शर्मा,अंकुर गोरख,अजय मिश्रा,सतवीर सिंह सत्ते, खिलेश डनसेना,रितेश शर्मा, रोहन सरकार,कुंदन दीवान,रोशन लाल होता,पिंटू साहू,सहित भाजपा से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी रही।

Top Search

Popular Post

IMG_20261024_090041
IMG-20261023-WA0479
IMG-20261023-WA0491(1)
IMG-20261023-WA0491(1)

Most Read