रायगढ़ 28वीं वाहिनी एन.सी.सी रायगढ़ के तत्वाधान में सरदार वल्लभभाई पटेल उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायगढ़ के प्राचार्य डॉ.बी.आर.पटेल एवं एन.सी.सी. प्रभारी श्रीमती प्रीति प्रधान के निर्देशन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की कार्यक्रम में उपस्थित एन.सी.सी.प्रभारी श्रीमती प्रीति प्रधान ने विद्यार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय,सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने ,उनकी नियमित देखभाल करने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.आर.पटेल के द्वारा *वृक्ष लगाओगे तो हरियाली बढ़ेगी,वातावरण शुद्ध होगा खुशियाली मिलेगी। पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया गयाएन.सी.सी.प्रभारी श्रीमती प्रीति प्रधान तथा विद्यालय परिवार के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल स्कूल के कैडेट्स द्वारा वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
RELATED ARTICLES


Users Today : 8
Total Users : 4278
Views Today : 10
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 1860
Views This Month : 1230
Views This Year : 5581
Total views : 5582