HomeRaigarh Newsराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुई राज्यपाल पुरस्कार सम्मानित प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुई राज्यपाल पुरस्कार सम्मानित प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी

spot_img

रायगढ़ राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत छत्तीसगढ़ द्वारा 19सितंबर को नगर पालिक निगम आडिटोरियम रायगढ़ में आयोजित स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी 2026 अंतर्गत डॉ.पूर्णानंद मिश्र जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षा अंजोर भारत के मार्गदर्शन एवं श्री संजय अग्रवाल जी शिक्षाविद् संस्थापक एन आर स्टील रायगढ़ की अध्यक्षता में,मुख्य अतिथि श्री जगन्नाथ पाणिग्रही जी, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर ब्रेथवेट बर्न एण्ड जेसप कंस्ट्रक्शन कंपनी बी बी जे भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, श्री गुणनिधि सतपथी जी विशिष्ट अतिथि, शिक्षाविद् रायगढ़ द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित अनुशासन एवं कार्य के प्रति समर्पण की पर्याय डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण,नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,सामुदायिक सहभागिता एवं उत्कृष्ट नेतृत्व कर बेहतर शाला संचालन हेतु प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।यह सम्मान समारोह अत्यंत प्रेरणादायी,गरिमामय एवं ज्ञानवर्धक रहा फलस्वरूप सभी पुरस्कृत शिक्षकों में एक नई चेतना एवं ऊर्जा का संचार हुआ। संकुल केंद्र चांदमारी रायगढ़ का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ।सम्मान की धनी डॉ.मनीषा त्रिपाठी को शिक्षा,साहित्य और समाज सेवा हेतु इससे पूर्व भी शताधिक पुरस्कारों हेतु सम्मानित किया गया है।उनकी इस चमकीली उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों ने उन्हें बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 5 9
Users Today : 66
Total Users : 4259
Views Today : 99
Views Yesterday : 61
Views Last 7 days : 333
Views Last 30 days : 1865
Views This Month : 1204
Views This Year : 5555
Total views : 5556

Most Popular

Recent Comments