HomePolitical newsसीईओ जिला पंचायत ने कुर्रा के बिरहोर बस्ती,स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का...

सीईओ जिला पंचायत ने कुर्रा के बिरहोर बस्ती,स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षणशिक्षा,पोषण एवं मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने दिए आवश्यक निर्देशकेलो उद्गम स्थल के संरक्षण एवं विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

spot_img

रायगढ़ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने विकासखण्ड लैलूंगा के बिरहोर बस्ती कुर्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने बिरहोर समुदाय के परिवारों से चर्चा कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति,शासकीय योजनाओं के लाभ तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुर्रा के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति,शैक्षणिक गतिविधियों,मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को प्रदान किए जा रहे पूरक पोषण आहार, टीकाकरण एवं अन्य सेवाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने तथा शिक्षा एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए सीईओ जिला पंचायत श्री पठारे ने ग्राम पंचायत पहाड़लुडेग पहुंचकर केलो नदी के उद्गम स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने केलो उद्गम स्थल के संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के संबंध में जिला स्तरीय समिति तथा केलो उद्गम संरक्षण समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उद्गम स्थल के प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए वहां आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्र को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए संभावित कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया।जिला पंचायत सीईओ श्री पठारे ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही जिले की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडी पंचायत सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 7 5
Users Today : 5
Total Users : 4275
Views Today : 6
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 331
Views Last 30 days : 1856
Views This Month : 1226
Views This Year : 5577
Total views : 5578

Most Popular

Recent Comments