HomeRaigarh Newsविश्व जनसंख्या दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में स्वास्थ्य परीक्षण...

विश्व जनसंख्या दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

spot_img

रायगढ़ विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें स्वास्थ्य विभाग की RBSK शहरी टीम द्वारा स्वस्थ परीक्षण किया गयाl
कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं जनसंख्या संतुलन के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग,रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में शील्ड, कॉपी एवं पेन प्रदान किए गए। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु पेन वितरित किए गए।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ.श्रीमती श्वेता सिंह चौधरी,डॉ.हेमसागर भोई एवं एएनएम सुश्री उषा डनसेना की सक्रिय सहभागिता रही। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किए।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती नीलिमा राजपूत, श्रीमती कान्ता मोदी,श्रीमती निकेता दुबे,श्रीमती पूर्णेन्दु पटेल,श्रीमती रीता खड़िया एवं श्रीमती डोलेश्वरी पैकरा सहित विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर जनसंख्या नियंत्रण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 7 8
Users Today : 8
Total Users : 4278
Views Today : 10
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 1860
Views This Month : 1230
Views This Year : 5581
Total views : 5582

Most Popular

Recent Comments