HomeRaigarh Newsमहाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन14 दिवसीय महोत्सव...

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण

spot_img

रायगढ़ महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन सेवा संघ,रायगढ़ के बैनर तले अग्रवाल समाज द्वारा इस वर्ष 14 दिवसीय भव्य जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 30 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में 56 से अधिक प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामाजिक आयोजनों का समावेश किया गया है। इस बार जयंती महोत्सव को आधुनिक तकनीक,भव्य प्रस्तुतियों और नए आकर्षक कार्यक्रमों के साथ हाईटेक स्वरूप प्रदान किया गया है।अग्रोहा भवन में पत्रिका का भव्य विमोचनजयंती महोत्सव की पत्रिका का विमोचन अग्रोहा भवन में समाज के वरिष्ठजनों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरानुसार महाराजा श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंच पर आसीन वरिष्ठजनों का आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पत्रिका का विमोचन समाज के वरिष्ठ राधेश्याम अग्रवाल (लेन्ध्रा), गौरीशंकर गोयल, नंदकिशोर अग्रवाल (एन.आर.), मोहनलाल अग्रवाल (कोतबा),सी.एल. अग्रवाल, गुलाब अग्रवाल, विजय अग्रवाल,संतोष अग्रवाल (साकेत),अनिल अग्रवाल (एयरटेल),बाबूलाल अग्रवाल (वकील), राजेन्द्र अग्रवाल (नागर) एवं आत्माराम केड़िया द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।जयंती प्रभारी बनाये गए
जयंती महोत्सव के सफल संचालन के लिए अनूप बंसल,सचिन बंसल एवं रवि अग्रवाल (सीए) को जयंती प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला में ये जिम्मेदारी आशा अग्रवाल (टाइटन), कविता बेरीवाल एवं शालू अग्रवाल को सौंपी गई है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संजय अग्रवाल ने किया। इस दौरान सभी कार्यक्रम प्रभारियों ने जयंती महोत्सव के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी समाजजनों के समक्ष रखी।पत्रिका के संबंध में प्रदीप गर्ग एवं राजेश बेरीवाल ने विस्तार से जानकारी दी। वहीं अग्रसेन सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मित्तल कलानोरिया ने आगामी 14 दिवसीय जयंती महोत्सव की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी देते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।परंपरा के साथ सम्मान और नई सोच का संगमइस बार जयंती महोत्सव की शुरुआत में परंपरानुसार समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के उन विवाहित दंपतियों की गोल्डन जुबली विशेष रूप से मनाई जाएगी, जिन्होंने अपने वैवाहिक जीवन के गौरवपूर्ण 50 वर्ष पूर्ण किए हैं। यह कार्यक्रम समाज में पारिवारिक मूल्यों, प्रेम एवं साथ निभाने की परंपरा को सम्मान देने का विशेष अवसर होगा।इसी कड़ी में समाज की उन महिलाओं का भी विशेष सम्मान किया जाएगा जिन्होंने अपने आत्मविश्वास एवं मेहनत के बल पर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाया है और अपने पैरों पर खड़े होकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।देशभर से आएंगे कलाकार और कोरियोग्राफरइस वर्ष जयंती महोत्सव को हाईटेक एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। देश के विभिन्न स्थानों से कलाकारों एवं कोरियोग्राफरों को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम अग्रोहा भवन,रेड क्वीन,अग्रोहा धाम,कमला नेहरू पार्क,रायगढ क्लब,नटवर स्कूल, रायगढ़ स्टेडियम,निगम ऑडिटोरियम सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।महाराजा अग्रसेन प्रीमियर लीग से होगा रोमांच का आगाजजयंती महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में महाराजा अग्रसेन प्रीमियर लीग (APL) शामिल है। 30 सितंबर से शुरू होने वाला यह क्रिकेट आयोजन युवाओं में विशेष उत्साह पैदा करेगा और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा।राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ और नए आकर्षक कार्यक्रमइस बार मास्टर शेफ का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है,जिसमें प्रतिभागियों को अपनी पाक-कला एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।इसके अलावा अग्र मेहंदी,अग्र हल्दी,अग्र आनंद मेला, रजवाड़ी रंगत-घूमर,बॉलीवुड मैशअप,अंताक्षरी,अग्र डांस लॉन्च 2026, डांस पे चांस एवं द फैशन गाला जैसे अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अंताक्षरी के लिए विशेष रूप से कोलकाता से टीम आमंत्रित की गई है। वहीं बॉलीवुड मैशअप इस बार जयंती महोत्सव में नया आकर्षण होगा।AI पर विशेष कार्यशालाआधुनिक तकनीक से समाज की नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विशेष कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इसमें AI की आधुनिक तकनीक,उसके व्यावहारिक उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं से प्रतिभागियों को परिचित कराया जाएगा।2 अक्टूबर को रक्तदान शिविरजयंती महोत्सव के दौरान 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने समाज के युवाओं एवं सभी पात्र समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानवीय एवं सामाजिक सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की है।11 अक्टूबर की भव्य शोभायात्रा पर विशेष फोकसजयंती महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 11 अक्टूबर को निकलने वाली महाराजा श्री अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा होगी। इस बार शोभायात्रा के पूरे मार्ग को विशेष रूप से फूलों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। आयोजन समिति का विशेष फोकस इस बार शोभायात्रा को ऐतिहासिक एवं यादगार स्वरूप देने पर है।शोभायात्रा में समाज की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। श्री श्याम मंडल, रानी सती दादी समिति सहित समाज की विभिन्न समितियां अपनी-अपनी झांकियों के साथ सहभागी बनेंगी।आयोजन समिति ने समाज की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा प्रत्येक परिवार से अपील की है कि वे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शोभायात्रा एवं जयंती के सभी कार्यक्रमों को भव्य बनाएं।12 अक्टूबर को होगा भव्य समापन*14 दिवसीय जयंती महोत्सव का 12 अक्टूबर को भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के शामिल होने की जानकारी आयोजन समिति ने दी है।मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि इस बार का अग्रसेन जयंती महोत्सव समाज की परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम है। 56 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग—बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों—को जोड़ने का प्रयास किया गया है।एक परिवार, एक समाज और एक विराट अग्र कुंभ”महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती का यह आयोजन केवल उत्सव नहीं,बल्कि अग्रवाल समाज की एकता, सेवा,संस्कृति,प्रतिभा और पारिवारिक मूल्यों का विराट उत्सव है। पूरे समाज की सहभागिता से यह महोत्सव एक ऐसे “अग्र कुंभ” का स्वरूप ले रहा है,जहां समाज का हर परिवार एक-दूसरे के साथ कुटुंब की भावना से जुड़कर महाराजा श्री अग्रसेन जी के सेवा,सहयोग एवं सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 1 8 7
Users Today : 52
Total Users : 4187
Views Today : 55
Views Yesterday : 22
Views Last 7 days : 273
Views Last 30 days : 1814
Views This Month : 1099
Views This Year : 5450
Total views : 5451

Most Popular

Recent Comments