Homeरायगढ़ न्यूजरेडक्रॉस समिति की बैठक में सेवा कार्यों की समीक्षा,वृद्धाश्रम हॉल जल्द होगा...

रेडक्रॉस समिति की बैठक में सेवा कार्यों की समीक्षा,वृद्धाश्रम हॉल जल्द होगा शुरू

रायगढ़ जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यालय में बीते मंगलवार को जिला प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक चेयरमैन मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान वृद्धाश्रम में निर्माणाधीन नए हॉल को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए गए। साथ ही यह भी तय किया गया कि उक्त हॉल का शुभारंभ रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इसके अलावा,मार्च 2026 तक बनाए गए सभी आजीवन एवं संरक्षक सदस्यों की सूची तथा प्रदेश अंशदान की जानकारी तत्काल प्रदेश कार्यालय भेजने के निर्देश कार्यालय प्रभारी को दिए गए।इस अवसर पर संस्थान द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं विश्व रेडक्रॉस दिवस पर 8 मई को विशेष सेवा कार्य करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक मे चेयरमैन मुकेश शर्मा के अलावा जिला वाइस चेयरमैन संतोष टिबड़ेवाल,कोषाध्यक्ष रामनिवास मोड़ा,प्रदेश प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव डॉ. अनिल कुमार जगत,कार्यकाल प्रभारी डॉ. हवेल उरांव,अनिल अग्रवाल,अम्बिका वर्मा,प्रेम नारायण मौर्य,जे.गुप्ता सहित संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

spot_img

Must Read

spot_img