
रायगढ़ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, रायगढ़ द्वारा ‘शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास’ में “समरसता भोज”का आयोजन किया गया। इस संबंध की जानकारी देते हुए भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने बताया कि छात्रावास में निवासरत भाइयों के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर जी दीवान की मौजूदगी में आत्मीय संवाद कर सामाजिक समरसता,एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया,साथ ही युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम जोन 02 अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद आशीष ताम्रकार,भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज शर्मा रायगढ़ शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र ठेठवार,चक्रधर जुटमिल मंडल अध्यक्ष खगेश देवांगन सहित संगठन पदाधिकारियों एवं छात्रावास के सभी भाइयों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



