Homeरायगढ़ न्यूजकांग्रेस की पहल पर वेदांता प्लांट में घायलों के परिजनों को मुआवजा...

कांग्रेस की पहल पर वेदांता प्लांट में घायलों के परिजनों को मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान किया गया

रायगढ़ सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र स्थित वेदांता प्लांट में हुए हादसे में घायल मजदूरों को रायगढ़ के जिन्दल अस्पताल,मेडिकल कॉलेज अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है जैसा कि हादसे के बाद प्रधानमंत्री राहत कोष ,छ•ग• के मुख्यमंत्री और वेदांता प्रबंधन की ओर से सहायता राशि की घोषणा तो की गई है परन्तु घायलों के परिजनों को कुछ भी राशि नहीं दी गई थी जबकि इलाज के दौरान मजदूरों के देखरेख के लिए आनन-फानन में आए परिजन खाली हाथ अस्पतालों में मौजूद हैं अस्पतालों में अव्यवस्था के बीच परिजनों को खाने-पीने आने-जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था व अन्य दवाईयों के लिए आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे जिसकी जानकारी होने पर रायगढ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी अस्पताल पहुंच कर घायल मजदूरों के परिजनों के व्यवस्था के लिए सहयोग करने की अपील की गई इसके बाद सभी परिजनों के बैंक खातों में तत्काल पांच-पांच लाख रुपए की राशि कंपनी प्रबंधन द्वारा हस्तांतरित किया गया जिला कांग्रेस रायगढ के इस सहयोगात्मक पहल के लिए घायल मजदूरों के परिजनों ने रायगढ जिला कांग्रेस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कर सराहना किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से रायगढ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी हरेराम तिवारी,मदन महंत,विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल,अरुण गुप्ता,लोकेश साहू,आशीष चौबे,कौशिकभौमिक,वैभव,मनमोहन गुप्ता,दीपक सिंह,शारदा सिंह गहलोत व अन्य कांग्रेस जनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

spot_img

Must Read

spot_img