रायगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्रदाय योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरौट के दिव्यांग युवक श्री हिमेश कुमार पटेल को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्रदान की गई। मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल मिलने से हिमेश कुमार पटेल के लिए अब घर से बाहर आवागमन के साथ विद्यालय जाकर अपनी पढ़ाई जारी रखना पहले की अपेक्षा कहीं अधिक आसान हो गया है। इससे पहले उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे अधिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। हिमेश को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल इसी संकल्प का एक सार्थक उदाहरण है, जिसने उनके लिए केवल आवागमन की सुविधा ही नहीं बढ़ाई,बल्कि शिक्षा जारी रखने और अपने सपनों को पूरा करने का नया रास्ता भी खोला है। इस अवसर पर हिमेश कुमार पटेल एवं उनके परिवार ने सहयोग और सहायता के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा की कहानी:दिव्यांग हिमेश को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल,शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान
RELATED ARTICLES


Users Today : 32
Total Users : 5055
Views Today : 47
Views Yesterday : 43
Views Last 7 days : 628
Views Last 30 days : 1783
Views This Month : 563
Views This Year : 6635
Total views : 6636