HomeRaigarh Newsकेलो परियोजना की नहरों का शेष काम तत्काल शुरू करें-कलेक्टर164 गांवों की...

केलो परियोजना की नहरों का शेष काम तत्काल शुरू करें-कलेक्टर164 गांवों की 21,225 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ

spot_img

रायगढ़ की बहुप्रतीक्षित केलो वृहद् परियोजना के शेष निर्माण कार्यों को गति देने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट में परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने परियोजना के अंतर्गत शेष नहर रिच और नहर संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए इनके निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को आपसी समन्वय से कार्यों में तेजी लाने तथा शेष निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री मनीष गुप्ता ने बताया कि केलो वृहद् परियोजना रायगढ़ शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम दनौट में केलो नदी पर स्थित है। परियोजना के पूर्ण होने से रायगढ़ और सक्ती क्षेत्र के 164 गांवों की कुल 21,225 हेक्टेयर भूमि को खरीफ फसल के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसमें रायगढ़ जिले के 156 गांवों की 20,011 हेक्टेयर तथा सक्ती क्षेत्र के 8 गांवों की 1,214 हेक्टेयर भूमि शामिल है।केलो परियोजना से कृषि सिंचाई के साथ रायगढ़ शहर की पेयजल जरूरतों और औद्योगिक जल आवश्यकताओं की पूर्ति में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। शेष नहरों और नहर संरचनाओं का निर्माण पूरा होने से परियोजना की सिंचाई क्षमता का लाभ किसानों तक पहुंचने का रास्ता और सुगम होगा।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 6 0
Users Today : 37
Total Users : 5060
Views Today : 54
Views Yesterday : 43
Views Last 7 days : 635
Views Last 30 days : 1790
Views This Month : 570
Views This Year : 6642
Total views : 6643

Most Popular

Recent Comments