HomeRaigarh Newsमुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से देबोरा में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर,बिजली...

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से देबोरा में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर,बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों को मिली राहत,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

spot_img

जशपुर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जनपद पंचायत कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडरी के आश्रित ग्राम देबोरा में खराब ट्रांसफार्मर बदलने के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। त्वरित कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को अवगत कराया गया था कि ग्राम देबोरा में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसके कारण गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित थी और ग्रामीणों को दैनिक कार्यों सहित अन्य आवश्यक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने समस्या के शीघ्र निराकरण कराने की मांग की थी। मधेश्वर महादेव के दर्शनार्थियों को भी मिलेगी सुविधा*ग्राम देबोरा मधेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित बस्ती है। यहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ मधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों का निरंतर आवागमन रहता है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। समस्या का शीघ्र निराकरण होने से ग्रामीणों में खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 6 2
Users Today : 39
Total Users : 5062
Views Today : 56
Views Yesterday : 43
Views Last 7 days : 637
Views Last 30 days : 1792
Views This Month : 572
Views This Year : 6644
Total views : 6645

Most Popular

Recent Comments