रायगढ़ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड में कुपोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान का उल्लेख करते हुए इसकी सराहना की। छत्तीसगढ़ के लिए यह विशेष रूप से गौरव का विषय रहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश में पोषण संवर्धन और जनभागीदारी से जुड़े इस अभिनव प्रयास को देश के सामने उदाहरण के रूप में रखा।प्रधानमंत्री के संबोधन को आज नगर निगम रायगढ़ के सभा कक्ष में आयोजित मन की बात के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम मेंजनप्रतिनिधियोंएवंनिगमअधिकारी-कर्मचारियों ने सुना। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह,महापौर श्री जीवर्धन चौहान,सभापति श्री डिग्री लाल साहू, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ के मुनगा अभियान को मिला राष्ट्रीय मंचप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुपोषण मुक्त भारत की दिशा में देशभर में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान को विशेष रूप से रेखांकित किया। मुनगा पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण पोषण सुधार के लिए उपयोगी माना जाता है। प्रधानमंत्री ने पोषण ट्रैकर के माध्यम से तकनीक के उपयोग तथा देशभर में आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए पोषण संबंधी सेवाओं की निगरानी का भी उल्लेख किया। वोकल फॉर लोक’ और आत्मनिर्भरता का संदेशप्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंवला उत्पादन एवं उसके प्रसंस्करण से जुड़े किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों का उल्लेख करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का उपयोग स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर भी बढ़ाता है।सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ का स्मरणप्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को नमन किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ देश की दृढ़ नीति और विभिन्न अभियानों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के संकल्प को रेखांकित किया।जनगणना में स्व-गणना के लिए नागरिकों से अपीलप्रधानमंत्री ने देश की आगामी जनगणना में स्व-गणना की सुविधा का उल्लेख करते हुए नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने सही और विश्वसनीय आंकड़ों को देश के विकास की बेहतर योजना के लिए महत्वपूर्ण बताया।स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संदेश दिया।नगर निगम रायगढ़ में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के संदेश को सुना। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान को राष्ट्रीय मंच पर मिली सराहना को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पोषण,स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण,आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण श्री गुरुपाल भल्ला, श्री सुभाष पांडेय,एमआईसी सदस्य श्री सुरेश गोयल,श्री पंकज कंकरवाल,श्री अशोक यादव,श्रीमती पूनम सोलंकी,श्री मुक्तिनाथ बाबुआ,श्रीमती त्रिवेणी डहरे, श्री अमित शर्मा सहित पार्षदगण,एल्डरमैन जनप्रतिनिधि गण निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मन की बात में छत्तीसगढ़ के हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान की सराहनाप्रधानमंत्री मोदी ने कुपोषण मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ के अभिनव प्रयास को सराहा, रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों औरनिगमअधिकारी-कर्मचारियों ने नगर निगम सभा कक्ष में सुना ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड*
RELATED ARTICLES


Users Today : 1
Total Users : 4514
Views Today : 1
Views Yesterday : 55
Views Last 7 days : 353
Views Last 30 days : 1679
Views This Month : 1573
Views This Year : 5924
Total views : 5925