HomeRaigarh Newsसेवा की कहानी:छात्रवृत्ति ने आसान की श्रमिक परिवार के बच्चों की पढ़ाईआर्थिक...

सेवा की कहानी:छात्रवृत्ति ने आसान की श्रमिक परिवार के बच्चों की पढ़ाईआर्थिक परेशानी के बीच नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी सहारा,अनुसुइया महंत के बच्चों की शिक्षा जारी

spot_img

रायगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहारा बन रही है। रायगढ़ की अनुसुइया महंत के बच्चों को भी योजना के तहत छात्रवृत्ति मिली,जिससे आर्थिक परेशानी के बीच उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली।पहले श्रमिक परिवार से होने के कारण बच्चों की पढ़ाई और स्कूल से जुड़े खर्च उठाना परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण था। अनुसुइया के बच्चे कक्षा 8वीं और 10वीं में अध्ययनरत हैं। अनुसुइया ने श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया। पात्रता पूरी होने के बाद बच्चों को योजना का लाभ मिला और छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त हुई। अब छात्रवृत्ति मिलने से बच्चों की शिक्षा से जुड़े खर्च में परिवार को आर्थिक सहयोग मिला और उनकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखने में मदद मिली। अनुसुइया ने बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पात्र बच्चों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार कक्षा पहली से 12वीं तथा उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 5 1 4
Users Today : 1
Total Users : 4514
Views Today : 1
Views Yesterday : 55
Views Last 7 days : 353
Views Last 30 days : 1679
Views This Month : 1573
Views This Year : 5924
Total views : 5925

Most Popular

Recent Comments