HomeRaigarh Newsछाया विधायक श्री महेश साहू जी ने रायपुर में सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र...

छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने रायपुर में सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वाँ एपिसोड

spot_img

रायपुर छाया विधायक महेश साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का श्रवण रायपुर के महावीर नगर स्थित बूथ क्रमांक 238, वार्ड क्रमांक 49 (रानी दुर्गावती वार्ड) में गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों के साथ सुना।* इस अवसर पर श्री नरेश गोयल जी,श्री सज्जन मल्होत्रा जी,श्री क्रांति साहू जी एवं कुमारी गंगा साहू जीसहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित,जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर साझा किए गए विचारों को गंभीरता से सुना।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के विरुद्ध देश की दृढ़ प्रतिबद्धता,राष्ट्रीय सुरक्षा तथा भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य* का उल्लेख करते हुए देशवासियों को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया।इस कार्यक्रम के श्रोता श्री महेश साहू जी का मानना है कि ‘मन की बात’ देश के नेतृत्व और आम नागरिकों के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण,जनजागरण और सकारात्मक परिवर्तन के प्रयासों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ,जिसमें उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी सहभागिता बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 5 1 3
Users Today : 0
Total Users : 4513
Views Today :
Views Yesterday : 55
Views Last 7 days : 352
Views Last 30 days : 1678
Views This Month : 1572
Views This Year : 5923
Total views : 5924

Most Popular

Recent Comments