रायगढ़ शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला चांदमारी रायगढ़ में शिक्षक दिवस प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव,वरिष्ठ व्याख्याता श्री निराकार पटेल, श्रीमती निशा चौहान,शालेय शिक्षकों की उपस्थिति में संस्था प्रमुख डॉ.मनीषा त्रिपाठी (राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित )की अध्यक्षता में भारत माता के जयघोष के साथ भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति, प्रख्यात् शिक्षाविद् डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर,पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ.मनीषा त्रिपाठी के उद्बोधन शिक्षा और समाज से शिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया

गया।तत्पश्चात् शालेय परिवार द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में स्थानांतरण पश्चात् पदस्थापित श्रीमती निशा चौहान जी का संस्था प्रमुख डॉ.मनीषा त्रिपाठी की ओर से प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर शाला परिवार में शामिल किया गया। संस्था प्रमुख द्वारा डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो एवं पदचिह्नों पर चलने हेतु प्रेरित किया।पॉंचवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा रीतिका देवांगन द्वारा शिक्षक दिवस के संदर्भ में अपने उद्गार प्रस्तुत किया।इसी क्रम में श्रीमती निशा चौहान ने बच्चों को नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया। अगले क्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी ने प्राथमिक शाला के कार्यक्रम से अभिभूत होते हुए गुरु की महिमा के बारे में बताते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।बच्चों हेतु एक मिनट का शैक्षिक खेल रखा गया जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दी।आज के शुभ अवसर पर बच्चों को शालेय परिवार द्वारा आई.डी.कार्ड वितरित किया गया, प्रत्येक कक्षा में शत् प्रतिशत उपस्थित बच्चों कोयथानिखत,आश्मीरा ,हानिया,ममता,तरन्नूम और सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु रीतिका देवांगन को पुरस्कृत किया गया और सभी को सामाजिक न्यौता भोज दिया गया।अंत में राज्यपाल और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्री भरत लाल साहू जी और उनकी टीम ने बच्चों को शैक्षिक पूरक सामग्री वितरण किया साथ ही प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी ने उपस्थित आगंतुकों के समक्ष डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित किया।और सामाजिक न्यौता भोज में शामिल हुए। प्राथमिक शाला की व्यवस्था और संस्था प्रमुख डॉ.मनीषा त्रिपाठी के कार्य -व्यवहार की प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी के समक्ष प्रशंसा की। सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी। खुशनुमा माहौल में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Users Today : 76
Total Users : 3661
Views Today : 94
Views Yesterday : 150
Views Last 7 days : 576
Views Last 30 days : 2066
Views This Month : 470
Views This Year : 4821
Total views : 4822