खरसिया शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री लखीराम ऑडिटोरियम, खरसिया में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खरसिया क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों को खरसिया गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान में सेवाएं दे रहे प्रधान पाठक एवं प्राचार्यों को **“शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए कहा गया कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके जीवन को सही दिशा देने का कार्य भी करते हैं। शिक्षक द्वारा दिए गए संस्कार,अनुशासन और शिक्षा का प्रभाव केवल एक विद्यार्थी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका सकारात्मक प्रभाव परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण तक पहुंचता है।सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को किया गया सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों,अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवाकाल और उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति सेवा का अंत जरूर हो सकती है,लेकिन समाज और विद्यार्थियों के प्रति शिक्षक का योगदान हमेशा स्मरणीय रहता है।अपने जीवन के अनमोल वर्षों को विद्यार्थियों के भविष्य को गढ़ने में समर्पित करने वाले शिक्षकों के प्रति समारोह के माध्यम से कृतज्ञता व्यक्त की गई। वर्तमान शिक्षकों का भी हुआ सम्मान समारोह में वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रधान पाठकों और प्राचार्यों को भी शिक्षक सम्मान”प्रदान किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और जिम्मेदारियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण आधारों में से एक है। एक शिक्षक की मेहनत से अनेक विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा मिलती है और यही विद्यार्थी आगे चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं।समारोह के अंत में सम्मानित सभी सेवानिवृत्त शिक्षक,अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रधान पाठक एवं प्राचार्यों को शुभकामनाएं दी गईं और शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।समारोह में मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी, नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष श्री कमल गर्ग जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोपाल शर्मा जी,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविंद्र गवेल जी,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरसिया श्री प्रवीण भगत जी,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सतीश भार्गव जी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नीतू अग्रवाल जी,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अवध नारायण बंटी सोनी जी,जनपद उपाध्यक्ष श्री हितेश गवेल जी, मंडल अध्यक्ष श्री विजय शर्मा जी,वरिष्ठ नेता श्री विजय शर्मा जी एवं श्री गिरधारी गवेल जी, पार्षदगण श्री दीपक अग्रवाल जी,श्री ललित राठौर जी,श्री अरुण चौधरी जी,श्री विनोद सिदार जी एवं श्री साहिल शर्मा ‘चीनू’ जी सहित छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला गौरव सम्मान’
RELATED ARTICLES


Users Today : 64
Total Users : 3649
Views Today : 79
Views Yesterday : 150
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 2051
Views This Month : 455
Views This Year : 4806
Total views : 4807