HomeRaigarh Newsराजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया शिक्षा,सेवा,श्रम और...

राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने किया शिक्षा,सेवा,श्रम और पर्यावरण को समर्पण

spot_img

रायगढ़ आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा,तकनीक शिक्षा के अग्रदूत,युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन में राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए हुई।इसके पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन पर मध्य ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के तत्वाधान में कांग्रेसजन वार्ड क्रमांक 1 राजीव नगर पहुंचे, जहां राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजली अर्पित की गई। इसी अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कांग्रेसजनों ने पौधा रोपण किया तथा कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा,हरियाली और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे।कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय विद्यालय के बच्चों को फल, बिस्किट तथा शिक्षण सामग्री के रूप में कॉपी और पेन का वितरण किया गया। बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर आई खुशी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से भावपूर्ण बना दिया। शाखा यादव ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना था कि देश का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाए,इसी भावना के साथ विद्याथियों को प्रोत्साहित करने का यह छोटा सा प्रयास किया गया। इसी क्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कामगारों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गयाकांग्रेसजनों ने उनके निरंतर परिश्रम और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शाखा यादव ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को 21 वीं सदी की ओर ले जाने के लिए शिक्षा, विज्ञान, तकनीक,संचार और युवा शक्ति को देश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बनाया।पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त करने से लेकर देश में कंप्यूटर एवं दूरसंचार क्रांति की नींव मजबूत करने तक उनका योगदान आज भी भारत के विकास की दिशा में दिखाई देता है। इसलिए उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा,पर्यावरण,सेवा और श्रम के सम्मान को समर्पित रहा मध्य ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि राजीव गांधी जी की स्मृतियों को जनसेवा के कार्यों के माध्यम से जीवंत रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। इसी भावना के साथ विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप शिक्षण सामग्री वितरण,सफाई कामगारों का सम्मान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी,विकास ठेठवार,नरेश जायसवाल,राजेश कछवाहा,अनिल अग्रवाल, दयाराम धुर्वे,नयन पटेल, पूर्व महापौर श्रीमती जानकी काटजू,संजुक्ता सिंह,बीनू बेगम,यशोदा कश्यप,पद्मा चौहान,दीपक भट्ट,देव साहू,यश यादव,सूर्य प्रताप सिंह,कौशिक भौमिक,नारायण घोरे,सोनू पुरोहित,सुदेश लाला,सुदीप कुमार घोष,वसीम खान,रजत गोयल,वैभव चौबे,गुलशन साहू,लाला यादव रवि पांडेय,भीम पटेल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 8 5
Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675

Most Popular

Recent Comments