HomeRaigarh Newsकाम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जांजगीर में ओपी चौधरी ने समीक्षा बैठक...

काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जांजगीर में ओपी चौधरी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिएसख्तनिर्देश,कहा-जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए”

spot_img

रायगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार की प्राथमिकता “जनता की सेवा और विकास है,इसमें किसी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनहित के काम में मुस्तैदी आवश्यक बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा समीक्षा बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को प्रशासनिक कसावट के निर्देश दिए साथ ही जनहित के कामों को प्राथमिकता देने की बात कही। आम जनता जब किसी काम से कार्यालय आए तो उसे किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जनहित के कार्यों को सबसे ऊपर प्राथमिकता दी जाए। फील्ड में काम नजर आए यह आवश्यक है। निर्माण कार्यों पर विशेष फोकस किए जाने में आवश्यकता जताई।वित्त मंत्री ने जिले में चल रहे विकास से जुड़े निर्माण कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाए और तय समय-सीमा में उन्हें पूरा कराया जाए। जो काम जनता के लिए शुरू हुए हैं, वो समय पर पूरे हों। गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। जनता से सीधा संवाद जरूरी है। ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार का मकसद है कि योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए अधिकारी फील्ड में जाएं,लोगों से मिलें और उनकी समस्याएं सुनें।बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के बाद अधिकारियों में भी काम को लेकर नई ऊर्जा देखी गई। वित्त मंत्री का यह दौरा और सख्त निर्देश इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार विकास और सुशासन को लेकर कितनी गंभीर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 8 5
Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675

Most Popular

Recent Comments