रायगढ़ पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर रायगढ़ में जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर 22 अगस्त 2026 को मस्जिद गरीब नवाज परिसर,मधुबन पारा,रायगढ़ में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन,रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी से शिविर में आने वाले लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में उचित चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।इसके साथ ही बल्ड डोनेशन कार्यक्रम मस्जिद परिसर में रखा गया है। खासबात ये है कि बल्ड डोनेट करने वाले को एक हेलमेट बतौर उपहार स्वरूप दिया जाएगा ऐसा कर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया जाएगा।
विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद/-शिविर में डॉ. अमन वसंतानी (डीएनबी मेडिसिन), डॉ. प्रतीक विशाल (मेडिसिन), डॉ. ओम पांडा (मनोवैज्ञानिक), डॉ. घनेंद्र वर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. ज्योति (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्वाति मिश्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉ. यश चड्ढा (कैंसर सर्जन),डॉ. अभिषेक अग्रवाल (कार्डियक असिस्टेंट),डॉ. मीना पटेल (नेफ्रोलॉजिस्ट/किडनी रोग विशेषज्ञ) और डॉ. आकाश पांडा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) मौजूद रहेंगे।सभी तरह की जांच और सुविधाएं निःशुल्क/-मेगा हेल्थ कैंप में ब्लड शुगर चेकअप, ईसीजी, बीएमआई जांच,माउथ कैंसर एवं थायरॉइड स्क्रीनिंग,मोतियाबिंद एवं आंखों की जांच तथा विजन टेस्ट जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी।समाज के सभी वर्गों से शामिल होने की अपील/-आयोजक ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी रायगढ़ ने शहरवासियों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। विशेष रूप से ऐसे लोग जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है या लंबे समय से किसी बीमारी की जांच नहीं कराई है वे शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।शिविर के लिए अग्रिम पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7869992592 तथा 9406055566 पर संपर्क किया जा सकता है।ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगाहेल्थकैंप,कैंसर,कार्डियक,स्त्री रोग सहित विभिन्न रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी,सभी तरह की जांच होगी
निःशुल्क,रायगढ़ पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर रायगढ़ में जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर 22 अगस्त 2026 को मस्जिद गरीब नवाज परिसर, मधुबन पारा,रायगढ़ में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन,रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी, रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी से शिविर में आने वाले लोगों को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में उचित चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।इसके साथ ही बल्ड डोनेशन कार्यक्रम मस्जिद परिसर में रखा गया है। खासबात ये है कि बल्ड डोनेट करने वाले को एक हेलमेट बतौर उपहार स्वरूप दिया जाएगा ऐसा कर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया जाएगा। विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर रहेंगे मौजूद/-शिविर में डॉ. अमन वसंतानी (डीएनबी मेडिसिन), डॉ.प्रतीक विशाल (मेडिसिन), डॉ. ओम पांडा (मनोवैज्ञानिक), डॉ. घनेंद्र वर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. ज्योति (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्वाति मिश्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. यश चड्ढा (कैंसर सर्जन), डॉ. अभिषेक अग्रवाल (कार्डियक असिस्टेंट), डॉ. मीना पटेल (नेफ्रोलॉजिस्ट/किडनी रोग विशेषज्ञ) और डॉ.आकाश पांडा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) मौजूद रहेंगे।सभी तरह की जांच और सुविधाएं निःशुल्क/-मेगा हेल्थ कैंप में ब्लड शुगर चेकअप,ईसीजी, बीएमआई जांच,माउथ कैंसर एवं थायरॉइड स्क्रीनिंग,मोतियाबिंद एवं आंखों की जांच तथा विजन टेस्ट जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी।समाज के सभी वर्गों से शामिल होने की अपील/-आयोजक ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी रायगढ़ ने शहरवासियों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। विशेष रूप से ऐसे लोग जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है या लंबे समय से किसी बीमारी की जांच नहीं कराई है वे शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।शिविर के लिए अग्रिम पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7869992592 तथा 9406055566 पर संपर्क किया जा सकता है।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप,कैंसर,कार्डियक,स्त्री रोग सहित विभिन्न रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी,सभी तरह की जांच होगी निःशुल्क,
RELATED ARTICLES


Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675