
खरसिया देवी संपद मंडल के गोपाल शर्मा पत्रकार ने बताया कि आज 29 जुलाई बुधवार को देवी संपद मंडल खरसिया द्वारा स्थानीय रामानंद मुंशी राम शर्मा राम मंदिर गंज चौक में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी शिष्य परिवार द्वारा एक धार्मिक आयोजन कर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया गया था ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर विद्वान युवा पंडित बिट्टू महाराज जी के द्वारा गुरुदेव जी का पूजा अर्चना की गई सभी शिष्य परिवार द्वारा अपने परिजनों के साथ गुरुदेव जी की पूजा अर्चना कर सभी की उपस्थिति में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया आरती के पश्चात महिला मंडल द्वारा भजन का आयोजन कर कार्यक्रम को भक्ति मय कर दिया कार्यक्रम के अंत में सभी को जलपान के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया देवी संपत मंडल के गोपाल शर्मा पत्रकार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश गोयल अशोक अग्रवाल पत्रकार सन्टी सोनी कैलाश बंसल विनोद शर्मा प्रिंस सलूजानरेश गोयल मुकेश अग्रवाल कान्हा शर्मा रजत शर्मा रज्जू नीरज अग्रवाल विष्णु अग्रवाल संजय कंकड़वाल पवन अग्रवाल महिला मंडल से प्रेमां गोयल कौशल्या देवी अग्रवाल चमेली देवी शर्मा सरिता शर्मा उषा अग्रवाल किरण देवी अग्रवाल शशि शर्मा श्वेता शर्मा रुक्मणी शर्मा सहित अनेक भक्तजन उपस्थित थे सभी ने आपस में मिलजुल कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को यादगार बनाया


Users Today : 16
Total Users : 4286
Views Today : 18
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 343
Views Last 30 days : 1868
Views This Month : 1238
Views This Year : 5589
Total views : 5590