HomeRaigarh Newsप्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी के रायगढ़ प्रवास पर छात्रहित,व जनहित के मुद्दों...

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी के रायगढ़ प्रवास पर छात्रहित,व जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

spot_img

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी सुश्री जरिता जैतफलांग के दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ने छात्रों के हितों, संगठनात्मक मजबूती तथा स्मार्ट मीटर से त्रस्त आम जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाया। दो दिनों तक चले विभिन्न कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि पार्टी जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी की प्रवास के प्रथम दिवस उनकी विशेष उपस्थिति में देशभर में छात्रों के अधिकारो की रक्षा तथा NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के विरोध में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के प्रभावस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दिए जाने के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव व ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के संयुक्त नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कैंडल मार्च को स्थगित करते हुए शनिवार शाम को विजय मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया ।छात्र हितों से जुड़े आंदोलन में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बाद विजय मार्च निकाला गया। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हुई अनियमितताओं के विरोध में चल रहे आंदोलन की सफलता तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कांग्रेसजनों ने “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं” लिखी तख्तियां लेकर कांग्रेस भवन से चलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर शांतिपूर्ण विजय मार्च निकाला। इस अवसर पर सुश्री जरिता जैतफलांग ने कहा कि युवाओं के संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता।जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि देशभर में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन और कांग्रेस के सतत संघर्ष ने यह सिद्ध कर दिया है कि “सत्य परेशान हो सकता है,पर पराजित नहीं” उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी गई लड़ाई अंततः जनभावनाओं की जीत बनकर सामने आई है। कांग्रेस आगे भी छात्रों के हितों,निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा पारदर्शिता के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।प्रदेश सह प्रभारी के प्रवास के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में चक्रधर-जूटमिल मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी जनआंदोलनों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कांग्रेस को हर गांव, हर वार्ड और हर परिवार तक पहुंचाकर जनता के मुद्दों को संघर्ष का विषय बनाया जाए।इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे सतीगुड़ी चौक में स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों के विरोध में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सुश्री जरिता जैतफलांग की उपस्थिति में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर की अत्यधिक रीडिंग, मनमाने बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर हटाने संबंधी शिकायत फार्म भरवाए गए। इस दौरान नागरिकों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में कई गुना वृद्धि हुई है, जिससे घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है।सुश्री जैतफलांग ने कहा कि आज छत्तीसगढ सहित भाजपा शासित अनेकों राज्यों में जबरन थोपा गया स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए चिंता और परेशानी का विषय बन चुका है। कई राज्यों में सरकार खुद ही स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय वापस लेकर मीटर हटवा रही है तो कुछ राज्यों की जनता स्मार्ट मीटर से आक्रोशित होकर खुद मीटर निकालकर फेंक रहे हैं।महंगाई से जूझ रही जनता पर बढ़े हुए बिजली बिलों का अतिरिक्त बोझ डालना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। कांग्रेस प्रभावित उपभोक्ताओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाएगी,और आज जो शिकायत फार्म भरवाये जा रहे हैं यह उसी जन आंदोलन का हिस्सा है।दोपहर 2 बजे ग्राम गोरखा में पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर स्मार्ट मीटर से प्रभावित उपभोक्ताओं के आवेदन एकत्रित करें तथा कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान को और अधिक व्यापक बनाएं।शाम 4 बजे पुसौर में संगठनात्मक बैठक के पश्चात सुश्री जरिता जैतफलांग रायपुर के लिए रवाना हुईं।अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सुश्री जरिता जैतफलांग ने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित होने के बजाय, छात्रों के भविष्य, आम उपभोक्ताओं के अधिकार और जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक संघर्ष से जीता जाएगा और कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर अपनी लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगी ।उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि ,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 5
Users Today : 15
Total Users : 4285
Views Today : 17
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 342
Views Last 30 days : 1867
Views This Month : 1237
Views This Year : 5588
Total views : 5589

Most Popular

Recent Comments