जशपुर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद कांग्रेस द्वारा देशभर में आयोजित ‘विजय मार्च’के तहत रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर ने जिला अध्यक्ष यू. डी. मिंज के नेतृत्व में कुनकुरी कन्या शाला मैदान से जय स्तंभ चौक तक विजय मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, शिक्षा और युवाओं के अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए।विजय मार्च में जशपुर के पूर्व विधायक विनय भगत,मनोज सागर यादव, हंसराज अग्रवाल,वाल्टर कुजूर, रवि शर्मा, संजय पाठक सहित जिले के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यू.डी मिंज ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा देश के छात्रों और युवाओं के संघर्ष की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाया, जिसके दबाव में केंद्र सरकार को अंततः कार्रवाई करनी पड़ी। यह विजय सत्य, लोकतंत्र और जनआवाज़ की जीत है।मिंज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ आगे भी पूरी मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह विजय मार्च केवल एक मंत्री के इस्तीफ़े का जश्न नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों और युवाओं के सम्मान का प्रतीक है जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई।विजय मार्च के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया तथा अधिक से अधिक युवाओं से लोकतांत्रिक आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा छात्रों-युवाओं के संघर्ष और राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत : यू. डी. मिंजकुनकुरी में जिला कांग्रेस का विजय मार्च,बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
RELATED ARTICLES


Users Today : 15
Total Users : 4285
Views Today : 17
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 342
Views Last 30 days : 1867
Views This Month : 1237
Views This Year : 5588
Total views : 5589