HomeRaigarh Newsशेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क...

शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

spot_img

बिलासपुर श्री शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पद भार आज दिनांक 13 जुलाई’ 2026 को डॉ.सुस्कर विपुल विलासराव से ग्रहण किया । पूर्व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, डॉ.सुस्कर विपुल विलासराव का स्थानांतरण रायपुर रेल मण्डल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के प्रद पर हुआ है । श्री शेख समी उर रहमान 2015 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी है । श्री रहमान इससे पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मण्डल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे श्री रहमान भारतीय रेलवे परिचालन सेवा (आईआरटीएस) के 2015 बैच के अधिकारी है । श्री शेख समी उर रहमान मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थापना के पूर्व वे पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे सहायक परिचालन प्रबंधक (AOM), मंडल परिचालन प्रबंधक (DOM) तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी (Sr. DSO) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं अपने कार्यकाल के दौरान श्री रहमान ने यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए अनेक नवाचार किए । उनके नेतृत्व में वाराणसी मंडल ने विभिन्न वाणिज्यिक पहलों के माध्यम से उल्लेखनीय अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया, जिसके लिए उन्हें वर्ष 2024 में भारतीय रेल का प्रतिष्ठित “अति विशिष्ट सेवा पुरस्कार (Ati Vishisht Seva Puraskar)” भी प्राप्त हुआ ।मूलतः छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी श्री रहमान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), रायपुर से सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की है। वर्ष 2016 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेल यातायात सेवा में चयनित होने के उपरांत उन्होंने 14 दिसंबर 2016 को भारतीय रेल में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 0 5 9 1
Users Today : 17
Total Users : 591
Views Today : 24
Views Yesterday : 54
Views Last 7 days : 625
Views Last 30 days : 851
Views This Month : 851
Views This Year : 851
Total views : 852

Most Popular

Recent Comments