ग्राम मिडमिडा में शराब बिक्री की सूचना पर जूटमिल पुलिस व साइबर टीम की संयुक्त रेड
आबकारी एक्ट की धाराओं में आरोपी सुजीत सोनी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत 01 जुलाई को थाना जूटमिल पुलिस एवं थाना साइबर की संयुक्त टीम ने ग्राम मिडमिडा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां सड़क किनारे खड़ा सुजीत सोनी (25 वर्ष), पिता बिहारी लाल सोनी, निवासी ग्राम मिडमिडा, थाना जूटमिल को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक थैले में रखी 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसे वह अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे हुए था। पुलिस ने मौके पर शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में एएसआई राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल तथा थाना साइबर के आरक्षक धर्मेंद्र सिंह, महेश पंडा, प्रशांत पंडा एवं पुष्पेंद्र जाटवर की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब एवं अन्य नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Users Today : 0
Total Users : 4983
Views Today :
Views Yesterday : 109
Views Last 7 days : 622
Views Last 30 days : 1818
Views This Month : 473
Views This Year : 6545
Total views : 6546