रायगढ़,छत्तीसगढ़ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़ द्वारा “नशामुक्त भारत सप्ताह” (17 जून से 26 जून 2026 तक) के अवसर पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों और नशीले पदार्थो की तस्करी से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।उपसंचालक समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों,स्वैच्छिक संस्थानों(NGOs)ग्रामपंचायतों,नगरीय निकायों एवं सामुदायिक स्थलों पर जागरूकता रैली,शपथ ग्रहण, संगोष्ठी,परिचर्चा,नुक्कड़नाटक,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रमों में नशे के शारीरिक, मानसिक,सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है तथा युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों को नशा न करने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई जा रही है। साथ ही नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।समाज कल्याण विभाग रायगढ़ ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे नशामुक्त भारत अभियान से जुड़कर नशे के विरुद्ध जन आंदोलन को सशक्त बनाएं तथा अपने परिवार,समाज और आने वाली पीढ़ियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
“नशामुक्त युवा-विकसित भारत की पहचान”के संकल्प के साथ यह अभियान जिले में निरंतर संचालित किया जा रहा है,जिससे एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित हो,इसी उद्देश्य से डे केयर सेंटर सियान गुड़ी जिला पंचायत परिसर जतन केन्द्र रायगढ़,आशा निकेतन वृद्धाश्रम कौहाकुंडा रायगढ़,नवजीवन व्यसन मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र कौहाकुंडा,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर विकासखंड रायगढ़,नंदा सर्कुलेशन संस्थान बड़गांव तमनार में नशामुक्ति हेतु शपथ कार्यक्रम और नारे ,गीत संगीत,नुक्कड़,चित्रकला,संवाद आदि के माध्यम से जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


Users Today : 0
Total Users : 4574
Views Today :
Views Yesterday : 84
Views Last 7 days : 405
Views Last 30 days : 1697
Views This Month : 1656
Views This Year : 6007
Total views : 6008