HomeRaigarh Newsजिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन,30 बेड का ट्रॉमा...

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन,30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी,कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

spot_img

रायगढ़ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने मंगलवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर निर्माण से पहले की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने स्थल पर मौजूद जर्जर भवन को शीघ्र डिस्मेंटल कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिएप्रस्तावित अस्पताल में मरीजों को एक ही परिसर में उपचार और जांच की व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। यहां आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवाओं के साथ गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आईसीयू,एचडीयू,पीआईसीयू और वेंटिलेटर बेड की सुविधा होगी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए प्रसव कक्ष,मदर एवं न्यू बॉर्न वार्डतथाएसएनसीयू-एनआईसीयू की व्यवस्था प्रस्तावित है। अस्पताल में चार ऑपरेशन थिएटर,छह-बेड डायलिसिस वार्ड,बर्न वार्ड तथा एक्स-रे,सीटी स्कैन,एमआरआई और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी प्रस्तावित हैंपैथोलॉजी,माइक्रोबायोलॉजी,ब्लडबैंक,फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास सेवाओं के साथ सामान्य और निजी वार्ड भी होंगे। मरीजों एवं परिजनों के लिए प्रतीक्षालय,पंजीयन, परामर्श,पार्किंग,लिफ्ट,रैंप और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।नए अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के निर्माण से रायगढ़ जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर आपातकालीन,विशेषज्ञ और गंभीर उपचार की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण विस्तार होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे,नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत,सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 5 5
Users Today : 32
Total Users : 5055
Views Today : 47
Views Yesterday : 43
Views Last 7 days : 628
Views Last 30 days : 1783
Views This Month : 563
Views This Year : 6635
Total views : 6636

Most Popular

Recent Comments