HomeRaigarh Newsशिकायत के दूसरे ही दिन मां विहार कॉलोनी पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहानपानी...

शिकायत के दूसरे ही दिन मां विहार कॉलोनी पहुंचे महापौर जीवर्धन चौहानपानी सहित अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

spot_img

रायगढ़ मां विहार कॉलोनी के नागरिकों द्वारा एक दिन पूर्व नगर निगम कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया गया था। नागरिकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महापौर जीवर्धन चौहान अगले ही दिन सुबह क्षेत्रीय पार्षद महेश शुक्ला एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ मां विहार कॉलोनी पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने कॉलोनी का पैदल भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को करीब से देखा, उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और विशेष रूप से पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, नाली एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भी अपनी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं।महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से किसी भी नागरिक को वंचित नहीं रहना चाहिए। पानी की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए तथा क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं का समय पर समाधान करें।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान करना है। नागरिकों की सुविधा और शहर का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए जनता की हर उचित शिकायत पर नगर निगम तत्परता के साथ कार्रवाई करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 7
Users Today : 17
Total Users : 4287
Views Today : 19
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 344
Views Last 30 days : 1869
Views This Month : 1239
Views This Year : 5590
Total views : 5591

Most Popular

Recent Comments