रायगढ़ पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर संपूर्ण रायगढ़ शहर शिवभक्ति के रस में लीन होने जा रहा है। महिला समन्वय,रायगढ़,द्वारा जन कल्याण,विश्व शांति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु 7 दिवसीय भव्य ‘अखंड ॐ नमःशिवाय जाप’ का आयोजन करने जा रहा है। अखंड ओम नमःशिवाय जाप लगातार 4 वर्षों से रायगढ़ नगर में आयोजित किया जा रहा है।इस वर्ष यह आयोजन 17 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक स्थानीय रामलीला मैदान,रायगढ़ में पूर्ण निष्ठा और भव्यता के साथ संपन्न होगा। इस पावन अनुष्ठान के संबंध में विस्तृत जानकारी देने हेतु महिला समन्वय द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निम्नलिखित मुख्य बिंदु साझा किए गए:आयोजन की मुख्य विशेषताएं:7 दिवसीय निरंतर जाप:17 अगस्त से प्रारंभ होकर 24 अगस्त तक रामलीला मैदान में निरंतर ‘ॐ नमः शिवाय’ महामंत्र का अखंड जाप चलेगा,कार्यक्रम के दौरान होगा विशेष भजन संध्या का आयोजन।सर्वसमाज की सहभागिता: इस महाअनुष्ठान में शहर की विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ भारी संख्या में महिला-पुरुष एवं श्रद्धालु भाग लेंगे।
• भक्तिमय वातावरण व व्यवस्था:श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं बैठने हेतु सुव्यवस्थित पांडाल की व्यवस्था की गई है।महिला समन्वय का आग्रह:महिला समन्वय रायगढ़ के सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रायगढ़ की समस्त धर्मप्रेमी जनता से विनम्र आग्रह किया है:श्रावन मास भगवान भोलेनाथ की साधना का सर्वश्रेष्ठ समय है। ‘ॐ नमः शिवाय’ केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का अटूट स्रोत है। हम रायगढ़ के सभी सम्मानित नागरिकों, माताओं एवं बहनों से आग्रह करते हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मैदान पहुंचकर इस अखंड जाप में अपनी आहुति दें और पुण्य के भागीदार बनें।
पवित्र श्रावण मास में रायगढ़ में गूंजेगा ॐ नमःशिवाय महामंत्र,महिला समन्वय द्वारा 17 अगस्त से 24 अगस्त तक,सेवा भारती समिति के मार्गदर्शन में रामलीला मैदान प्रांगण में ‘अखंड ॐ नमः शिवाय जाप’ का भव्य आयोजन
RELATED ARTICLES


Users Today : 17
Total Users : 4287
Views Today : 19
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 344
Views Last 30 days : 1869
Views This Month : 1239
Views This Year : 5590
Total views : 5591