HomeRaigarh Newsछत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़...

छत्तीसगढ़ में नई तकनीक व कौशल विकास का नया अध्याय, 500 करोड़ रुपये से बदलेगी राज्य की डिजिटल तस्वीर:- अरूणधर दीवानभाजपा जिला अध्यक्ष दीवान ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की मंजूरी पर साय सरकार का आभार जताया

spot_img

रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन’ को दी गई ऐतिहासिक मंजूरी का स्वागत करते हुए इसे राज्य में सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व गति देने वाला एक दूरदर्शी निर्णय बताया है। श्री दीवान ने कहा कि प्रदेश के डिजिटल रोडमैप को धरातल पर उतारने के नाम पर केवल जुबानी जमा खर्च किया जबकि भाजपा की साय सरकार का वास्तविक धरातल पर काम नजर आ रहा है।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीवान ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का यह मिशन 5 वर्षों की अवधि के लिए लागू किया जाएगा, साय सरकार के कुशल सारथी वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने इस दौरान 500 करोड़ रुपये की राशि खर्च किए जाने का प्रावधान किया है । यह मिशन न केवल बड़े शहरों तक सीमित रहेगा,बल्कि इसका मुख्य फोकस राज्य के दूर-दराज के जिलों,छोटे शहरों और कस्बों तक एआई की पहुँच सुनिश्चित करना है,ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक इसका लाभ पहुँचे। इस योजना के मुख्य बिन्दुओं की चर्चा करते हुए श्री दीवान ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन के तहत राज्यभर में अत्याधुनिक 100 एआई डेटा लैब का निर्माण किया जाएगा। शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होंगे। युवाओं के नवाचार को बल देने के लिए 300 से अधिक एआई स्टार्टअप्स को आर्थिक व तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के 6 लाख विद्यार्थियों तथा 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को एआई का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासकीय कामकाज को सुगम, पारदर्शी और तीव्र बनाने के लिए 50 से अधिक एआई-आधारित सेवाओं का विकास होगा।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा यह राग अलापते रहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पूरे देश को कम्प्यूटरीकृत करने का सपना देखा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 7
Users Today : 17
Total Users : 4287
Views Today : 19
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 344
Views Last 30 days : 1869
Views This Month : 1239
Views This Year : 5590
Total views : 5591

Most Popular

Recent Comments