रायगढ़ जिले में एक बार फिर से जंगली हाथियों की संख्या में इजाफा हुआ है। रायगढ़ व धरमजयगढ़ दोनों वनमंडलो में इन दिनों 124 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे है। जिससे हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों का खौफ ऐसा है कि कई गांव ग्रामीण रतजगा करने पर विवश हो चुके हैं।मिली जानकारी के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में इन दिनों जहां 69 हाथी विचरण कर रहे हैं जिसमें बायसी में 05 हाथी, कुमरता में 12 हाथी, लमडांड में 21 हाथी, हाटी में 20 हाथी के अलावा अलग-अलग रेंज में हाथी की मौजूदगी है। इसी तरह रायगढ़ वन मंडल के भी 55 हाथी विचरण कर रहे है। जिसमें पडिगांव में 02 हाथी, बंगुरसिया पश्चिम में 10 हाथी, छोटे पण्डरमुडा में 14 हाथी के अलावा घरघोड़ा के कया में सर्वाधिक 29 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल में 38 नर,53 मादा एवं 33 बच्चे शामिल है।



