Homeरायगढ़ न्यूजकांग्रेस ने जनहित के विभिन्न मुद्दो को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने जनहित के विभिन्न मुद्दो को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जनहित के विभिन्न मुद्दो को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर यथाशीघ्र निराकरण करने की मांग की गई। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन के माध्यम से अनेकों बिन्दुओं के आधार पर जनहित के विभिन्न ज्वलंत जनसमस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए अवगत कराया जो मुख्यत :सामाजिक सुरक्षा पेंशन , शहर में लगातार बिजली गुल की समस्या एवं पेयजल समस्या के निराकरण हेतु यथाशीघ्र उचित कार्यवाही के संबंध में प्रस्तुत था। जैसा कि सर्वविदित है गरीब,निशक्तजन,निराश्रित,विधवा,एवं वृद्धों को शासन द्वारा सहायता प्रदाय की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा राशि विगत 5 – 6 महीने से नहीं मिल रहा है जिसके कारण हितग्राहियों को दैनिक जरुरतों व दवाईयों के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कांग्रेस ने इस विषय को लेकर पूर्व में भी इसकी जानकारी ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया था। इस पर कलेक्टर महोदय ने बताया कि पेंशन राशि की केंद्रांश राशि आ रही है परन्तु राज्यांश राशि नहीं आने के कारण हितग्राहियों को पेंशन नहीं मिलने की समस्या हो रही है इसके समाधान के लिए कलेक्टर महोदय ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।यहाँ यह बताना भी लाजिमी होगा कि जिस समय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपने गये उसी समय एक विधवा पेंशन की हितग्राही महिला व दिव्यांग पेंशन का पुरुष हितग्राही भी पेंशन की समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय से मिलने गये थे जिससे हितग्राहियों को पेंशन नहीं मिल रही है इसकी पुष्टि भी हो गई। विगत कुछ महीनों से शहर के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार अघोषित बिजली आपूर्ति बाधित ( गुल ) रहती है वर्तमान समय में भीषण गर्मी में बिजली गुल की समस्या से लोगों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बिजली विभाग में जानकारी लेने के लिए फोन लगाने पर हमेशा फोन बंद रहने की शिकायत पर कलेक्टर महोदय ने बिजली गुल होने पर अपने नंबर पर मैसेज करने कहा और बताया कि शहर की बिजली लाईन लंबी होने के कारण लगातार आपूर्ति में बाधा आ रही है जिसके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था से समाधान किया जायेगा। प्रचंड गर्मी के समय में शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुलभता से आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे जल की दैनिक जरूरतों के पूर्ति के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसपर कलेक्टर महोदय ने कहा है जिन क्षेत्रों में पेयजल समस्या आ रही है उनकी सूचीबद्ध कर त्वरित निराकरण की कार्रवाई की जायेगी। मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में एक्स-रे व सीटी स्कैन मशीन खराब होने से गरीब मरीजों को जांच के लिए मजबूरीवश निजी सेंटरों में अत्यधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं इसका भी उल्लेख ज्ञापन में किया गया जिसपर कलेक्टर महोदय ने बताया कि अतिशीघ्र मशीनों की बनवाने का कार्य किया जायेगा। कलेक्टर महोदय ने सभी बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर सकारात्मक जवाब देते हुए यथाशीघ्र त्वरित निराकरण करने आश्वस्त किया है। कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला,नगर निगम नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,वरिष्ठ कांग्रेसी हरेराम तिवारी महामंत्री विकास ठेठवार,ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष मदन महंत,महामंत्री आशीष शर्मा बरखा सिंह,महामंत्री वसीम खान,दीपक बी सिंह,दीपक सिंह पार्षद प्रदीप चंद्र टोप्पो पार्षद रेखा देवी,पार्षद अक्षय कुलदीप,पार्षद ज्योति बरेठ,अनुराग गुप्ता लता खूंटे रत्थू जायसवाल विनोद महेश वैभव चौबे कमर खान भरत तिवारी कौसिक भौमिक ,विजय टंडन,सुमित मिरी,अभिषेक राम अमन बंजारे सोनू पुरोहित,प्रमोद देवांगन सहित अन्य कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही। तदाशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया प्रभारी वैभव चौबे ने दी।

spot_img

Must Read

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img