
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रायगढ़ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अत्यंत ही सहज सरल व्यक्तित्व के धनी शहीद नंदकुमार पटेल के बेहद ही करीबी,ग्राम धनागर निवासी निराकार पटेल का 26 मई मंगलवार को दोपहर में निधन हो गया । 67 वर्षीय निराकार पटेल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व. निराकार पटेल अपने पिछे पुत्र पदमनारायण भाई प्रभुलाल सहित पत्नी व पुत्री नाती पोतों से भरा पुरा परिवार छोड़ गए निराकार पटेल के निधन से कांग्रेस परिवार;अखिल भारतीय अघरिया समाज,उनके जिला पंचायत क्षेत्र, ग्राम धनागर एवं अंचल सहित पूरा रायगढ़ जिला में शोक की लहर व्याप्त है। स्व.निराकार पटेल के निधन का समाचार जानकर खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल उनके गृह निवास पहुंच कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किये वहीं उनके अंतिम संस्कार अवसर पर ग्राम धनागर में प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि गणमान्य सामाजिक पदाधिकारी स्थानीय जन एवं उनके पारिवारिक इष्ट मित्र सहित भारी संख्या में स्वजन उपस्थित होकर नम आखों से उन्हे अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किये शहीद नंदकुमार पटेल के रहे अभिन्न साथी सहयोगी दिवंगत निराकार पटेल शहीद नंदकुमार पटेल व नंदेली परिवार के करीबी विश्वस्थ सदस्यों में शामिल थे ।नंदकुमार पटेल और निराकार पटेल दोनों ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुवात अपने-अपने ग्राम पंचायत के निर्विरोध सरपंच बनकर की दोनों ने एक साथ ग्राम पंचायत से अपने राजनतिक सफर में बहुत से उतार चढ़ाव देखा जहाँ नंदकुमार पटेल सरपंच से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के मंत्री बने वहीं निराकार पटेल ने जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष बनने के साथ साथ कांग्रेस संगठन में भी विभिन्न दायित्वों को निभाया निराकार पटेल एक अत्यंत ही व्यवहार कुशल सहज सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे ।






