
रायगढ़ आयकर अधिकारी सुजीत विश्वास की माताश्री श्रीमती जूथीका विश्वास के दुखद निधन पर रायगढ़ इनकम टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि स्व श्रीमती जूथीका विश्वास जी धर्म परायण,मृदुभाषी करुणामयी महिला थीं। उनके उच्च संस्कारों कि झलक विश्वास परिवार के प्रत्येक सदस्य में दिखाई देती है। एसोसिएशन के सचिव हीरा मोटवानी ने कहा कि स्व श्रीमती जूथीका विश्वास जी का व्यक्तित्व सादगी पूर्ण परंतु अत्यंत ही विशाल था एसे व्यक्तित्व समाज के लिये एक आदर्श पद चिन्ह छोड़ जाते हैं । इनकम टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि वह उनकी आत्मा को परम शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें । इनकम टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन ने उनके निवास स्थान पर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बँधाया । श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल,कर सलाहकार हीरा मोटवानी,चार्टर्ड एकॉउन्टेन्ट बालकिशन केडिया,रवि अग्रवाल, राजेश जैन,दीपक गर्ग,सुनील अग्रवाल,कमल कुमार अंबवानी, अरुण अग्रवाल,अविनाश बेरीवाल, अमित अग्रवाल,पंकज गोयल, ईश्वर पटेल, शिव बेहरा,संतोष आदित्य,शिशु सलूजा,श्याम साहू सहित आयकर अधिवक्ता कर सलाहकार एवं सीए उपस्थित रहे ।






