

रायगढ़ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।इसी क्रम में जिला परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा वर्ष 2024 से अब तक करीब 12 सौ ईवी वाहन मालिकों को लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है।इसके साथ ही परिवहन विभाग का नवीन कार्यालय भी अत्याधुनिक शक्ल ले रहा है और जनता की सहूलियत के लिए बहुत से काम आनलाईन किये जा चुके हैं।साथ ही परिवहन विभाग ने समय पर इस वर्ष का निर्धारित राजस्व लक्ष्य करीब पौने दो सौ करोड़ के लक्ष्य का रिकार्ड भी अपने खाते में दर्ज करा दिया है।विभाग की इन तमाम उल्लेखनीय उपलब्धियों के पीछे सहा.परिवहन आयुक्त रहते हुए जिला परिवहन अधिकारी अमित कश्यप की बहुत अहम भूमिका है जिनका दो साल का कार्यकाल भी 2 मार्च को पूरा हो रहा है।ईवी के बढ़ते चलन और इसके लाभ को लेकर उपभोक्ताओं में बढ़ी जागरुकता ने इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ा दी है।विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में 977 एवं वर्ष 2025 में 1562 वाहनों का पंजीयन हुआ है।वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 60 फीसद से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गयी है। 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक 1183 वाहन मालिकों को 1 करोड 99 लाख 94 हजार 655 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा चुकी है।वहीं मार्च 2026 तक दो हजार वाहन मालिकों को करीब ढाई करोड की प्रोत्साहन राशि देने का लक्ष्य निर्धारित है। इस अवधि में कुल 2,974 आवेदन प्राप्त हुए थे। आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की गहन जांच के बाद 1183 आवेदकों को पात्र घोषित किया गया है।वहीं शेष आवेदनों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है।जांच पूरी होने के बाद पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को भी नियमानुसार सब्सिडी प्रदान की जाएगी।ईवी पंजीयन शुल्क की बदौलत जिला परिवहन विभाग ने इस बार शासन का 165 करोड रुपये का राजस्व लक्ष्य भी सहजता से प्राप्त कर लिया।हालांकि इनमें उडनदस्ता दल, रेंगालपाली चेक पोस्ट से प्राप्त समझौता शुल्क,जीवन काल कर,मासिक कर,त्रैमासिक कर एवं बकाया कर की वसूली भी शामिल है।
हाईटेक हुआ नवीन आरटीओ कार्यालय और विभागसहा.परिवहन आयुक्त रहते हुए जिला परिवहन अधिकारी अमित कश्यप की विशेष रुचि व गंभीर कार्यशैली के बदौलत गढ़उमरिया में बना नवीन जिला परिवहन कार्यालय सुविधा और संसाधनों के मामले में हाईटेक हो रहा है।ई ट्रैक चालक परीक्षण एवं चालन परीक्षण संबंधित कम्प्यूटराईज्ड ट्रैक का निर्माण प्रगति पर है।फिटनेस कार्य के लिए आटोमेटिक फिटनेस सेंटर खोले जा चुके हैं।सिटिजन राईट एप के माध्यम से आवेदन जमा हो रहे हैं।निर्धारित समय सीमा में विभागीय शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। कड़ी निगरानी के लिए सभी चेकपोस्ट पर एएनपीआर कैमरे लगाये गये हैं । वाहन पंजीयन के काम में तेजी आई है और पूर्व में पंजीकृत वाहनों के काम में सरलीकरण आया है।दूर दराज के वाहन स्वामियों को आरटीओ के कार्य आनलाईन करने की सहूलियत दी जा रही है।परिवहन विभाग में सरकार के योजनाओं का चेहरा बने कश्यपकरीब दो वर्ष पहले साल 2024 में जिला परिवहन अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार पर रायगढ़ आरटीओ का दायित्व संभालने वाले सहा.आयुक्त परिवहन अधिकारी अमित कश्यप ने जिले में सड़क से दफ्तर तक विभागीय गतिविधियों में ना केवल सुधार किये बल्कि पारदर्शी नीति अपनाकर नवाचार भी किये। तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों जरुरतों पर आरटीओ कश्यप ने निष्ठा और तत्परता दिखाई।अधूरे भवन के निर्माण के साथ विभाग के तमाम कार्य हाईटेक किये गये।चेक पोस्ट और उडदस्ता दल को निगरानी के नजरिए से चौकस किया गया । राजस्व वसूली को निर्णायक गति दी गई और सबसे ऊपर सबसिडी तथा प्रोत्साहन राशि के शीघ्र प्रदाय की व्यवस्था को सुगम कर ईवी वाहनों की बिक्री में बढोत्तरी कर रायगढ़ में बढते प्रदूषण के मानक को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। वाहनों की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया में आरटीओ के संशोधित नियमों से वाहन मालिकों को बैठक लेकर अवगत कराया गया तथा सडक सुरक्षा अभियान में भी टू व्हीलर की बिक्री पर हेलमेट को सख्ती से अनिवार्य किया गया।कुल मिलाकर आम शहरी और वाहन मालिकों से लेकर शासन-प्रशासन में आरटीओ अमित कश्यप,विभाग की ईमेज बदलने के साथ सरकार की योजनाओं का चेहरा बने हुए हैं।




