Homeरायगढ़ न्यूजशासन की योजनाएं आम लोगों की जिंदगी बना रही है आसानट्रेन से...

शासन की योजनाएं आम लोगों की जिंदगी बना रही है आसानट्रेन से दोनों पैर कट जाने पर शनिचर को प्रदान किया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिलमिला सहारा,शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद

जशपुर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनके जीवन को सहज और सम्मानजनक बना बना रही है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाएं न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता प्रदान कर रही हैं,बल्कि उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार भी कर रही हैं। इसी कड़ी में बगीचा विकासखंड के ग्राम खेड़ार निवासी श्री शनिचर टोप्पो को शासन की योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर आज जनपद सीईओ श्री विनोद सिंह द्वारा मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई। नागपुर में एक दुःखद रेल दुर्घटना में उनके दोनों पैर ट्रेन से कट गए थे। इस गंभीर हादसे के बाद उनका जीवन अत्यंत कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा था। दैनिक आवागमन, रोजगार और सामान्य कार्य भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण बन गए थे शासन द्वारा प्रदत्त मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब वे स्वयं आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकते हैं। इससे उनकी दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन करने की राह प्रशस्त हुई है। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने के बाद श्री टोप्पो ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनका जीवन काफी हद तक आसान हो गया है। अब वे अपने दैनिक कार्य स्वयं कर पा रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। शासन की ऐसी योजनाएं यह दर्शाती हैं कि प्रशासन समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ा है और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

spot_img

Must Read

spot_img