खरसिया में बाबासाहेब को माल्यार्पण कर अनुच्छेद 1 से 395 तक 'संविधान काव्य' का वाचन,धूमधाम से मना 77वां संविधान दिवस,शिक्षा के अधिकार और मूल कर्तव्यों पर हुई चर्चा
खरसिया भारत देश में 77 वेसंविधान दिवस के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम कराया गया जिसमें भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा एवं प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज खरसिया इकाई के संयुक्त तत्वाधान में भारत का संविधान के 77वेजन्म दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें भारत के संविधान केशिल्पकार बाबासाहेब अंबेडकर स्टेचू मे माल्यार्पण कर संविधान मे निहित अनुच्छेद 1 से 395 अनुच्छेदो को संविधान काव्य के रूप में चलित संविधान पाठशाला लगाया गया जिसमें संविधान को सामूहिक संविधान अध्ययन एवं संविधान ज्ञान परीक्षा एवं संविधान भाषण प्रतियोगिता के रूप में कार्यक्रम किया गया जिसमें भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा के संस्थापक सदस्य नीलाराम धृतलहरे के द्वारा संविधान के अनुच्छेद 21 क शिक्षा का अधिकार पर परकास डाला गया एवं प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष राम नारायण भारद्वाज के द्वारा संविधान का उद्देशिका का वाचन किया गया एवं संविधान में मूल सिद्धांत एवं मूल अधिकारों के साथ साथ मूल कर्तव्य का भी वर्णन कर सभा को संबोधित किया गया जिसमे क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोगो एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया और कार्यक्रम में संविधान में निहित संतों गुरुओं महापुरुषों के द्वारा चलाया गया आंदोलन के फल स्वरुप यह संविधान में निहित तथ्यों को जोड़ कर बताया गया और यह भी बताया गया कि संविधान हमारे संतों गुरुओं महापुरुषों के दुवारा दिया गया वसीयतनामा है जो देश के तमाम पिछड़े लोगों को अधिकारों से सुसज्जित करता है और अपने अधिकारों से लैस करता है और इस प्रकार कार्यक्रम की समापन भारत का संविधान के उद्देशिका को वचन कर किया गया l