रायगढ़ को एनआर ग्रुप की बड़ी सौगात: गढ़उमरिया में 600 गौवंश की क्षमता वाला अत्याधुनिक ‘रामानंद गौ-धाम’लोकार्पित

  रायगढ़ के प्रतिष्ठित एनआर ग्रुप के संस्थापक नंदकिशोर अग्रवाल ने अपने प्रपौत्र चि.युवराम के द्वितीय जन्मदिन के पावन अवसर पर शहर को एक बड़ी और सराहनीय सौगात दी है। शहर से मात्र 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गढ़उमरिया में ढाई एकड़ भूमि पर निर्मित विशाल ‘रामानंद गौ-धाम’ का भव्य लोकार्पण किया गया।निःशुल्क इलाज और 24 घंटे चिकित्सा सुविधा 600 गौवंशों की क्षमता वाले इस गौ-धाम में गायों की देखभाल के लिए आधुनिक इंतजाम किए गए हैं। यहाँ 24 घंटे संचालित होने वाले अत्याधुनिक पशुचिकित्सालय की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही परिसर में एक विशेष ऑपरेशन थिएटर भी तैयार किया जा रहा है,जहाँ सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए गौवंशों का पूरी तरह निःशुल्क इलाज किया जाएगा।पशु एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम रहेगी तैनातगौवंशों को त्वरित चिकित्सा सहायता देने के लिए यहाँ 4 पशु चिकित्सक (डॉक्टर) हमेशा तैनात रहेंगे और पशु एम्बुलेंस की सुविधा भी मौजूद रहेगी। इसके अलावा,लावारिस और गंभीर रूप से बीमार पशुओं को सुरक्षित गौ-धाम तक लाने के लिए जल्द ही एक आधुनिक हाइड्रोलिक एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई जाएगी।एनआर ग्रुप के डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप द्वारा गढ़उमरिया में ही जनसेवा के उद्देश्य से एक 220 बेड का अस्पताल भी तैयार किया जा रहा है।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 8 2 4
    Users Today : 18
    Total Users : 8824
    Views Today : 22
    Views Yesterday : 97
    Views This Month : 1585
    Views This Year : 8937
    Total views : 8957
    "

    Top Search