श्रीमती संगीता गुप्ता बनी रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

  रायगढ़ कांग्रेस संगठन के लिए एक बड़ी और उत्साहवर्धक खबर सामने आई है। पार्टी की सक्रिय,संघर्षशील और जमीनी नेत्री श्रीमती संगीता गुप्ता को रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति की खबर मिलते ही पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं,विशेषकर महिला पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी पकड़ श्रीमती संगीता गुप्ता कांग्रेस पार्टी की एक जानी-मानी और अनुभवी नेत्री हैं,जो लंबे समय से पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रही हैं। वे हमेशा महिलाओं के अधिकार,शिक्षा,स्वास्थ्य,सुरक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुखर रही हैं। उन्होंने गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें संगठन से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनका सरल स्वभाव,सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता और मजबूत जमीनी पकड़ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।महिला कांग्रेस को मिलेगी नई दिशा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि श्रीमती गुप्ता के जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद रायगढ़ जिले में महिला कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगा।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 8 0 6
    Users Today : 0
    Total Users : 8806
    Views Today :
    Views Yesterday : 97
    Views This Month : 1563
    Views This Year : 8915
    Total views : 8935
    "

    Top Search