*शहर के सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा पर हो पूर्ण -वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी*मंत्री श्री चौधरी ने कैनाल लिंक रोड, स्टेडियम, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन की प्रगति की ली जानकारी*नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

  रायगढ़ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने सोमवार को रायगढ़ शहर में निर्माणधीन विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और समय-सीमा की समीक्षा करते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने जोगीडीपा में निर्माणधीन कैनाल लिंक रोड,बोइरदादर स्टेडियम में निर्माणाधीन स्विमिंग पुल एवं एथलेटिक ट्रैक, प्रगतिनगर मरीन ड्राइव, फटहामुड़ा तालाब, किसान राइस मिल परिसर स्थित ऑक्सीजोन तथा मिट्ठूमुड़ा तालाब में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण आवश्यक है। इससे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के साथ नागरिकों की अपेक्षाओं और आवश्यक सुधारों की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को बेहतर योजना, आपसी समन्वय और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी तथा नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।कैनाल लिंक रोड से बेहतर होगी शहर की कनेक्टिविटी*कैनाल लिंक रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए वित्त मंत्री ने इसकी प्रगति की जानकारी ली। यह मार्ग केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड को न्यू एवं ओल्ड मरीन ड्राइव रोड से जोड़ने की महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूर्ण होने से शहर में आवागमन को सुगम बनाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सड़क निर्माण से संबंधित सीमांकन सहित आवश्यक प्रक्रियाओं को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को समन्वित रूप से पूरा किया जाए और आसपास के नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि विकास कार्यों से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।बोइरदादर स्टेडियम के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता*वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बोइरदादर स्टेडियम में निर्माणाधीन ओलंपिक मानक के स्विमिंग पूल, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और स्केटिंग रिंग का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उन्हें पूरा करने पर जोर दिया।

Top Search

Most Read