ग्राम जुड़ा में स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित,बच्चों को बांटे गए कपड़े

  रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। ग्राम जुड़ा में अंतरंग एवं समर्पण सेवा समिति, विभाग रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के संयुक्त सेवा प्रयास से स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को कपड़े भी वितरित किए गए। दोनों समितियों की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना तथा बच्चों के कल्याण के लिए सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित समिति के सदस्यों ने सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ अपनी सहभागिता निभाई। स्वास्थ्य शिविर,दवा वितरण और बच्चों को कपड़े उपलब्ध कराने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।अंतरंग एवं समर्पण सेवा समिति की यह पहल समाज सेवा, मानवीय संवेदना और जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Top Search

Most Read