HomeRaigarh Newsरायगढ़ में सजेगी सुरों की महफिल‘रौनक म्यूजिकल के द्वारा एक शाम किशोर...

रायगढ़ में सजेगी सुरों की महफिल‘रौनक म्यूजिकल के द्वारा एक शाम किशोर दा के नाम’स्टेशन चौक में कार्यक्रम का होगा आयोजन

spot_img

रायगढ़ महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रायगढ़ में ‘एक शाम किशोर दा के नाम’ संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रौनक रौनक म्यूजिकल ग्रुप,रायगढ़ द्वारा लगातार नौवीं बार इस कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में किशोर दा के सदाबहार गीतों के माध्यम से उन्हें भावभीनी संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन चौक, रायगढ़ में पोस्ट ऑफिस के सामने किया जाएगा। संगीतमय संध्या शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी। इस दौरान किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति के जरिए संगीत प्रेमी उनकी मधुर आवाज और यादगार गायकी को याद करेंगे।किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के उन महान गायकों में शामिल हैं, जिनके गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके सदाबहार नगमों ने कई पीढ़ियों को अपनी ओर आकर्षित किया है। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों को उनकी अमर गायकी से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।रौनक रौनक म्यूजिकल ग्रुप की ओर से रायगढ़ शहर के समस्त संगीत प्रेमियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजक जितेन्द्र केशरी ने संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस संगीतमय श्रद्धांजलि का हिस्सा बनने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 3 2 8
Users Today : 76
Total Users : 5328
Views Today : 102
Views Yesterday : 116
Views Last 7 days : 550
Views Last 30 days : 1894
Views This Month : 914
Views This Year : 6986
Total views : 6987

Most Popular

Recent Comments