*
जामगांव/रायगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव के 43 छात्र-छात्राओं ने अडानी पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया, औद्योगिक संयंत्रों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों तथा ऊर्जा क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के चार व्याख्याता श्री गोपाल कृष्ण देवांगन, श्री सुरेश पटेल, सुश्री अंजलि आजमानी एवं श्रीमती मीना देवांगन भी शामिल रहे।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि विद्युत संयंत्र में बिजली का उत्पादन किस प्रकार किया जाता है तथा इसके संचालन में विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं और उपकरणों की क्या भूमिका होती है। उन्हें औद्योगिक परिसर में सुरक्षा नियमों के पालन,कर्मचारियों की कार्यप्रणाली,अनुशासन और टीमवर्क के महत्व से भी परिचित होने का अवसर मिला।विद्यार्थियों ने ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं करियर की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इंजीनियरिंग,तकनीकी शिक्षा, विद्युत एवं यांत्रिक क्षेत्र तथा औद्योगिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भविष्य निर्माण के अवसरों को समझने में यह भ्रमण उपयोगी रहा।शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्रदान करना तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण,व्यावहारिक समझ और व्यावसायिक जागरूकता विकसित करना था। इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को अपने विषयों को वास्तविक जीवन से जोड़कर समझने, जिज्ञासा विकसित करने और भविष्य के करियर के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण बनाने में सहायता करते हैं।इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्राचार्य रमेश कुमार शर्मा एवं समस्त स्टॉफ की ओर से विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं।


Users Today : 73
Total Users : 5325
Views Today : 97
Views Yesterday : 116
Views Last 7 days : 545
Views Last 30 days : 1889
Views This Month : 909
Views This Year : 6981
Total views : 6982