रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक सप्ताह एक दिन श्रमदान एवं सेवादान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 10 अक्टूबर,शनिवार को सुबह 6 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में सोनूमुड़ा स्थित काली मंदिर परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत कांग्रेसजनों ने सामूहिक सहभागिता के साथ मंदिर परिसर की सफाई,घास कटाई और रंग-रोगन का कार्य किया।श्रमदान के दौरान मंदिर परिसर में उगी घास की कटाई की गई तथा बड़े पेड़ों से गिरे सूखे पत्तों और अन्य कूड़े-कचरे की व्यापक सफाई की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में रंग-रोगन, लिपाई-पोताई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु श्रमदान किया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनसेवा, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की रही है। श्रमदान एवं सेवादान कार्यक्रम इसी विचारधारा को आत्मसात करने का प्रयास है। समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता,धार्मिक स्थलों का रखरखाव और जनहित के कार्यों में सहभागिता भी हमारी सामाजिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग अपने आसपास की व्यवस्था सुधारने के लिए स्वयं आगे आते हैं, तभी सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव पड़ती है।उन्होंने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएं और प्रत्येक सप्ताह श्रमदान के माध्यम से समाज के लिए उपयोगी कार्य करते रहें जिला कांग्रेस कमेटी का यह अभियान एक स्पष्ट संदेश देता है कि जनसेवा केवल मंच से विचार व्यक्त करने का नाम नहीं,जनहित के लिए अपने हाथों से काम करने का संकल्प भी है। मंदिर परिसर की सफाई से लेकर सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव तक, हर छोटा प्रयास समाज में बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकता है। कांग्रेस का संकल्प है कि सेवा की यह पहल आगे भी जारी रहेगी और जनहित के कार्यों में सहभागिता के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,नरेश जायसवाल,संदीपअग्रवाल,कन्हैया पटेल,सुदेश लाला,अमृत काटजू,दीपक सिंह,रजत गोयल,आशीष यादव,रमेश चौहान,दीपक भट्ट,सोनू पुरोहित,गोविंद साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सोनूमुड़ा काली मंदिर में कांग्रेसजनों ने किया श्रमदान,स्वच्छता और सेवा कार्य
RELATED ARTICLES


Users Today : 50
Total Users : 5161
Views Today : 62
Views Yesterday : 26
Views Last 7 days : 461
Views Last 30 days : 1772
Views This Month : 691
Views This Year : 6763
Total views : 6764