HomeRaigarh Newsजामगांव में संकुल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन■विज्ञान,तकनीक एवं सामान्य अध्ययन के...

जामगांव में संकुल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन■विज्ञान,तकनीक एवं सामान्य अध्ययन के प्रश्नों में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह; विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगी संयुक्त टीम

spot_img

■

रायगढ़/जामगांव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव में संकुल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल प्राचार्य,संकुल अकादमिक समन्वयक (CAC) तथा संकुल के शिक्षक उपस्थित रहे।आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान-विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने, तार्किक क्षमता बढ़ाने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था।प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोयलंगा,जामगांव,कुकुर्दा, छुहीपाली एवं नावापारा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में विज्ञान,तकनीक एवं सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता, तत्परता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव के हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों के मध्य भी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी शैक्षणिक दक्षता एवं सामान्य ज्ञान का परिचय दिया।संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों की संयुक्त टीम रायगढ़ विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शामिल होगी। यह आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, आत्मविश्वास में वृद्धि तथा प्रतिस्पर्धात्मक कौशल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।कार्यक्रम में उपस्थित संकुल प्राचार्य रमेश कुमार शर्मा , संकुल समन्वयक रोहित सिदार व्याख्याता गोपाल कृष्ण देवांगन एवं संकुल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सहभागिता को अपने संबोधन के माध्यम से प्रोत्साहित किया तथा ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य ने यह भी कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए भविष्य में भी इस तरह की बौद्धिक प्रतियोगिताएँ संकुल स्तर पर आयोजित करने का प्रयास हम करेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों को ऐसे आयोजनों में सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर सभी विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया एवं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 1 6 1
Users Today : 50
Total Users : 5161
Views Today : 62
Views Yesterday : 26
Views Last 7 days : 461
Views Last 30 days : 1772
Views This Month : 691
Views This Year : 6763
Total views : 6764

Most Popular

Recent Comments