रायगढ़ जिला कांग्रेस प्रवक्ता रिंकी पांडेय द्वारा सड़क और यातायात व्यवस्था पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री रेखा महमिया ने तीखा पलटवार किया है।महामंत्री रेखा महमिया ने कहा कि दूसरों को सलाह देने से पहले कांग्रेस को स्वयं अमल करना चाहिए। जिन लोगों को खुद के विकास कार्यों का पता नहीं है,उन्हें दूसरों को सलाह देना हास्यास्पद है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता को सड़क सुरक्षा पर हुई समीक्षा बैठकें तो दिख रही हैं,लेकिन उससे पहले का संघर्ष नहीं दिख रहा। रायगढ़ की जनता जानती है कि सड़कों की बदहाली को लेकर रायगढ़ के लाडले विधायक ओपी चौधरी ने सत्ता में आने से पहले घरघोड़ा से रायगढ़ तक दो दिन की ऐतिहासिक पदयात्रा की थी,वे जमीन पर सोए थे, धूल फांकी थी और जनता का दर्द खुद महसूस किया था। उन्होंने जनता से वादा किया था कि सड़कों की बदहाली दूर करेंगे, आज वित्त मंत्री बनते ही उन्होंने अपना वादा निभाया है। रेखा महमिया ने बताया कि रायगढ़ विधानसभा में प्रवेश हेतु सभी सड़कों को फोरलेन स्वीकृत किया गया है। सीएमओ तिराहा से ढिमरापुर होते हुए कोतरा रोड तक फोरलेन का टेंडर स्वीकृत हो चुका है, वर्षा ऋतु के बाद काम शुरू होगा। पांच सालों तक अटके गोवर्धन पुलिया का टेंडर जारी हो चुका है, वर्षा के बाद काम शुरू होगा। शनि मंदिर से प्रगति नगर रिंग रोड का काम जारी है। यातायात कार्यालय से जोगीडीपा नहर केनाल रोड का टेंडर जारी हो चुका। वर्षा के बाद काम शुरू होगा। रायगढ़ शहर की सभी सड़कों का गुणवत्ता युक्त डामरीकरण कार्य पूरा हो चुका है। रायगढ़ से घरघोड़ा फोरलेन का कार्य स्वीकृत हो चुका है, यानी जिस मार्ग पर ओपी चौधरी ने पदयात्रा की थी, उसी मार्ग को अब फोरलेन बनाया जा रहा है। रिंग रोड हेतु सर्वे कार्य भी तेजी से शुरू हो चुका है।उन्होंने कहा कि सड़क ही नहीं,ओपी चौधरी ने रायगढ़ में सर्वांगीण विकास की लकीर खींची है। एक दर्जन नेट बैडमिंटन कोर्ट, नेट क्रिकेट कोर्ट बनाए जा चुके हैं, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वीकृत हो चुका है, पर्यावरण के लिए सिंदूर पार्क लोकार्पित किया जा चुका है, किसान राइस मिल में ऑक्सी जोन स्वीकृत किया जा चुका है और अलग-अलग जगहों पर एक दर्जन ऑक्सी जोन बनाने हेतु स्थल की तलाश जारी है। युवाओं की शिक्षा के लिए नालंदा परिसर लाइब्रेरी का काम द्रुत गति से जारी है और पहाड़ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम तेजी से जारी है। रेखा महमिया ने रिंकी पांडेय से पूछा कि उन्होंने ढाई सालों का हिसाब दे दिया, अब वे चाहें तो भूपेश सरकार में विधायक रहे प्रकाश नायक के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखें। उन्होंने स्मरण कराते हुए कहा कि महापौर जानकी काटजू ने खुद संगठन को पत्र लिखा था कि उन्हें पार्टी से जुड़े नेता काम नहीं करने दे रहे हैं। शहर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले भी कांग्रेस के ही पार्षद थे। रायगढ़ की जनता इतनी त्रस्त हो चुकी थी कि उसने भाजपा के विधायक ओपी चौधरी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाया और एक साल बाद नगरीय निकाय चुनाव में भी एक चाय वाले कार्यकर्ता को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाकर महापौर बनाया।
बैठकों का ज्ञान नहीं, जमीनी विकास देखे कांग्रेस – सड़क से लेकर स्पोर्ट्स तक रायगढ़ में हो रहे ऐतिहासिक काम : रेखा महमियाकांग्रेस विधायक प्रकाश नायक के 5 सालो का हिसाब दे कांग्रेस, ओपी चौधरी के ढाई साल के विकास कार्यों को रेखा महमिया ने बताया,अपनी पार्टी के महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली कांग्रेस आज सड़क सुरक्षा की बात कर रही है,पहले अपने गिरेबान में झांके5 साल में एक पुलिया नहीं बना पाई कांग्रेस,ओपी चौधरी ने ढाई साल में फोरलेन की सौगात दी :भाजपा महिला मोर्चा
RELATED ARTICLES


Users Today : 0
Total Users : 4983
Views Today :
Views Yesterday : 109
Views Last 7 days : 622
Views Last 30 days : 1818
Views This Month : 473
Views This Year : 6545
Total views : 6546